शिव मंदिर से अखंड ज्योत लेकर 250 लोगों का जत्था पूर्णागिरि के लिए हुआ रवाना

शिव मंदिर से अखंड ज्योत लेकर 250 लोगों का जत्था पूर्णागिरि के लिए हुआ रवाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती शिव मंदिर से 250 लोगों का जत्था अखंड ज्योत लेकर मां पूर्णागिरि दरबार के लिए हुआ रवाना। जानकारी के अनुसार महंत सूरज राठौर, महंत जगदीश राठौर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नई बस्ती शिव मंदिर से 250 लोगों का जत्था डीजे की धुन पर माता के भजनों पर नाचते गाते आतिशबाजी कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर 19 वीं अखंड ज्योत लेकर पैदल मां पूर्णागिरि के लिए आज 8 अप्रैल मंगलवार को रवाना हुआ, 11 अप्रैल को मां पूर्णागिरि धाम पहुंचकर। ज्योत चढ़ाकर 12 अप्रैल को वापस लौटेंगे।
पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि माता की अखंड ज्योत पूर्णागिरि ले जाने से पहले नई बस्ती शिव मंदिर पर नवरात्रि में 9 दिन तक माता की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर पूजा पाठ की गई थी। उसके बाद अखंड ज्योत पैदल यात्रा आज मोहल्ला नई बस्ती से शुरू होकर राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर होते हुए भिटौरा स्टेशन से लोधी नगर चौराहे से कस्बे की मेन मार्केट होते हुए रवाना हुई इस दौरान कस्बा वासियों एवं व्यापारियों ने अखंड ज्योत शोभा यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया इस दौरान अखंड ज्योत पदयात्रा में विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, पूर्व चेयरमैन सरजू यादव, सभासद प्रदीप गुप्ता, आशीष अग्रवाल, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, भाजपा नेता राम गुप्ता, विक्रम सिंह, ललित पाल, महंत वीरेंद्र राठौर, महंत सूरज राठौर, महंत जगदीश राठौर, मुकेश राठौर, राजू गुप्ता, राजकुमार, बबलू राठौर, राकेश सुशील सिंह, रामू, जयप्रकाश, प्रेमी, पान सिंह, हरिराम, महेंद्र, मान सिंह, आदि सैकड़ों भक्तगढ़ मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माॅडल प्राइमरी स्कूल अग्रास फस्ट में बच्चों ने बार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया

Wed Apr 9 , 2025
माॅडल प्राइमरी स्कूल अग्रास फस्ट में बच्चों ने बार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया सर्वांगीण विकास के लिए योग जरूरी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मॉडल प्राइमरी स्कूल अग्रास फर्स्ट में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र नाथ खुराना जी कोषाध्यक्ष विश्व जागृति मिशन बरेली […]

You May Like

Breaking News

advertisement