श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में महावीर जयंती धूमधाम से मनाई गई

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 9 अप्रैल : आज श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के आत्म जैन हाल में अहिंसा,सत्य, अपरिग्रह जैसे अनमोल विचार देने वाले भगवान महावीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंच का संचालन अध्यापिका अनु शर्मा और संगीता ने किया था। कार्यक्रम का आगाज नवकार मंत्र द्वारा कक्षा सातवीं और आठवीं की छात्राओं ने किया ।छात्रों ने नृत्य और भजन के द्वारा श्री महावीर जैन स्वामी का गुणगान किया।
कक्षा नौवीं और सातवीं के छात्रों ने नृत्य के माध्यम से माता त्रिशला द्वारा महावीर जी को पालने में झूला झूलाते हुए नृत्य के माध्यम से पूरा वातावरण वात्सल्य से ओतप्रोत हो गया और छात्रों ने अलग-अलग प्रस्तुति के माध्यम से
महावीर जैन के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया। छात्रों की प्रस्तुति को देखकर सारा वातावरण भाव विभोर हो उठा, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजुला गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि महावीर जयंती मनाए जाने का मूल कारण भगवान महावीर के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना है आज की दुनिया को भगवान महावीर के मार्ग पर चलने की जरूरत है उन्होंने उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उस पर चलने की प्रेरणा शिक्षाप्रद कहानियों के माध्यम से दी। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ‌व अन्य अध्यापक गण व अभिभावक गणो को श्री महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट करेगा अंधता से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क इलाज

Thu Apr 10 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : मथुरा रोड़ स्थित बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट में जीवन ज्योति अंध आश्रम के बच्चों को स्वामी विवेक मुनि द्वारा चिकित्सकीय जाँच के लिए लाया गया।जिनमें से चिकित्सकों ने जाँच में 3 बच्चों […]

You May Like

advertisement