नगर मजिस्ट्रेट ने क्रॉप कटिंग कर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

नगर मजिस्ट्रेट ने क्रॉप कटिंग कर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन

रायबरेली, 11 अप्रैल 2025
          जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार ने गेहूँ की पैदावार की हकीकत देखने के लिए सदर तहसील क्षेत्र के देदौर गांव में पहुंचे। उनकी देखरेख में क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता का आकलन किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत गेहूं फसल की एक निश्चित त्रिकोण क्षेत्र में गेहूं फसल की क्रॉप कटिंग कटाई करके यह देखा गया कि कितनी उत्पादकता प्राप्त हो रही है।
          जिसके अंतर्गत गाटा संख्या 406/0.152 में लगभग 21.500 किग्रा उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। बता दें कि क्रॉप कटिंग से फसल की पैदावार देखी जाती है इसमें रेंडम आधार पर खेतों को चुनकर फसल की उत्पादकता का आकलन किया जाता है। कम उत्पादकता होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद में कार्यरत बीमा कंपनी किसानों को लाभ देती है, इसलिए किसानों को अधिक से अधिक फसल बीमा करा लेना चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हुसैनी वाला-कैंट फिरोजपुर के बीच शहीदी मेला स्पेशल रेल गाड़ियां बैसाखी के दिन 13 अप्रैल को चलाई जाएगी

Sat Apr 12 , 2025
हुसैनी वाला-कैंट फिरोजपुर के बीच शहीदी मेला स्पेशल रेल गाड़ियां बैसाखी के दिन 13 अप्रैल को चलाई जाएगी (पंजाब) फिरोजपुर दिनांक-11.04.2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेश संवाददाता]= हुसैनीवाला में सतलुज ब्रिज के पास हर वर्ष वैसाखी मेला आयोजित किया जाता है, जिसके अवसर पर रेलवे द्वारा हर वर्ष की तरह रेलयात्रियों […]

You May Like

advertisement