अधिक तापमान बढ़ने से टमाटर उत्पादक किसानों एवं कृषि विशेषज्ञों की बढ़ सकती है चिंता

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र जिला में करते है काफी संख्या में किसान टमाटर की खेती : डा. सी. बी. सिंह।

कुरुक्षेत्र, 16 अप्रैल : अगर बार बार मौसम में परिवर्तन होता है तो सब्जी की खेती काफी प्रभावित होती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर मौसम में परिवर्तन हुआ तो टमाटर की फसल भी प्रभावित होती है। अभी तक मौसम अनुकूल बना हुआ है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह के अनुसार अधिक तापमान बढ़ने एवं बेमौसमी बरसात का असर टमाटर की फसल पर भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि टमाटर उत्पादक किसानों के लिए फसल की स्थिति ठीक बनी हुई है। लेकिन अगर मौसम का तापमान अधिक बढ़ जाता है तो फूल सूखने लगते हैं। डा. सिंह के अनुसार ऐसे में फल आने की संभावना भी कम होगी। डा. सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिला के कई गांवों में किसान टमाटर की फसल लगाते हैं। स्थानीय किसान रवि कुमार, अश्विनी, महेंद्र सिंह व तरसेम का भी कहना है कि अत्यधिक गर्मी और उसके बाद बेमौसमी बरसात के कारण फसल में बीमारी का खतरा बना रहता है। ऐसे फसल को बचाने के लिए किसानों को कीटनाशकों का भी छिड़काव करना पड़ता है। टमाटर उत्पादक किसानों को अभी मौसम के अनुकूल बने रहने से लाभ मिल सकता है।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह एवं खेत खड़े पौधे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आध्यात्मिकता सिर्फ एक विचार नहीं, यह तो वास्तविक जीवन का ज्ञान है : संत डा. स्वामी चिदानंद

Wed Apr 16 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आध्यात्मिकता आत्मा की शुद्धता, जागरूकता और शांति की स्थिति है। कुरुक्षेत्र, 16 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों सहित विश्व स्तर पर भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न गीता का प्रचार प्रसार कर रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता मिशन ओडिशा के अध्यक्ष संत डा. स्वामी चिदानंद […]

You May Like

advertisement