सिविल लाइंस डिवीजन पोस्ट जखीरा द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का प्रथम दिन किया गया आयोजन

सिविल लाइंस डिवीजन पोस्ट जखीरा द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का प्रथम दिन किया गया आयोजन
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के उपनियंत्रक राकेश मिश्रा के निर्देशानुसार सिविल लाइंस डिवीजन पोस्ट ज़खीरा द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के प्रथम दिवस ज़खीरा स्थित रजा प्लेस बारात घर से शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम सहायक उपनियंत्रक पंकज जी द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात डॉ उस्मान नियाज , ज़फ़र इक़बाल बेग ,श्याम कृष्ण, मोनू पांडे ,विशाल ,आसिया अली,असद जैदी ,मुजाहिद अली , वीजारत अली ,संजय सक्सेना ,अरशद खान ,शावेज अली ,नाज़रीन ,जावेद अली ,आरिफ अली ज ,ज़फ़र अन्वर , द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सहायक उपनियंत्रक पंकज जी द्वारा वार्डेन एवं स्थानीय निवासियों को गर्मी के दिनों में शीघ्र आग लगने की घटनाओं में वृद्धि के कारणों की जानकारी देते हुए बताया कि अधिक गर्मी का होना आग की घटनाओं में वृद्धि का अपने आप में एक बहुत बड़ा कारण है। उन्होंने आग के सिद्धांत व बुझाने के गुर सिखाए । तथा श्याम कृष्ण ने बताया कि आग बुझाने के लिए ईंधन को हटाकर, आक्सीजन को कट करके अथवा निश्चित तापमान को कम करने पर आसानी से आग पर नियंत्रण किया जा सकता है। ये कई प्रकार से बुझाई जा सकती है । बताया कि आग एक रासायनिक प्रक्रिया है, जो कि तीन तत्वों के मिश्रण से तैयार होती है। आक्सीजन, ईधन और निश्चित तापमान। हर एक चीज में आग लगने का अपना एक निश्चित तापमान होता है। उन्होंने आग के प्रकारों के सम्बन्ध में भी बताया उसके बाद गैस सिलेंडर में लगी आग को पानी में भिगोकर गीले कंबल को सिलेंडर पर लपेटकर आग बुझाकर भी दिखाया।
शहरी क्षेत्रों में हर साल आग लगने की घटनाओं की बढ़ती संख्या के साथ, भारत में अग्नि सुरक्षा एक बड़ी चिंता का कारण बन गई है। इसमें मुख्य भूमिका क्षेत्रीय नागरिकों की होती है, यदि उन्हें प्रशिक्षित करके आपदा से स्वयं जूझने हेतु तैयार कर लिया जाए तब आपदा अपने आप ही कम की जा सकती हैं।
कार्यक्रम के अंत में डिप्टी डिवीजनल वार्डन डॉ उस्मान नियाज जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों व वार्डनों को धन्यवाद दिया। ज़फ़र इक़बाल बेग जी ने बारात घर में कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति प्रदान करने लिए विशेष धन्यवाद प्रदान किया। आसिया अली ने भी सभी अधिकारी पदाधिकारी और वार्डेन का धन्यवाद दिया ।




