भाजपा कार्यकर्ता के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी पर साधा निशान विधायक संग्राम यादव

भाजपा कार्यकर्ता के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी पर साधा निशान विधायक संग्राम यादव

आजमगढ़।अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक : डॉ. संग्राम यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय द्वारा कपड़े उतार कर प्रदर्शन किए जाने की घटना को निन्दनीय बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा सरकार को बार-बार इस बात से अवगत कराया जा रहा था कि उत्तर प्रदेश में नौकरशाही भ्रष्टाचार में लिप्त है। आज भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना, विपक्ष के आरोपों की पुष्टि कर रहा है, मैं यह नहीं जानता कि मामला क्या है लेकिन सरकार को इस मामले में गंभीरता से जांच कर कारवाई करनी चाहिए, जिला अध्यक्ष पद पर आसीन नेता का अपने ही सरकार में अधिकारी के खिलाफ कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना, सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। थाने में दलित युवक की मौत मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप कि सपा के लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं की और न ही मदद की, इस पर जवाब देते हुए विधायक संग्राम यादव ने कहा कि तरवां थाने के दलित युवक सनी की हत्या की गई, घटना की सूचना मिलने ने बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल जाकर पीड़ित परिवार से मिला, सांसद धर्मेंद्र यादव ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर मृतक परिवार से मुलाकात की गई, पार्टी के कोष से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की मदद भी की गई, जिनकी पार्टी और सरकार ने कुछ नहीं किया वह हम पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।विधायक संग्राम यादव ने मीडिया के माध्यम से योगी सरकार से सवाल किया कि लखनऊ में पुलिस की गोली से मौत होती है तो सरकार मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद देने में देर नहीं करती है, वही वाकया सरकार द्वारा गोरखपुर में घटी घटना के बाद दोहराया जाता है, लेकिन आजमगढ़ में दलित युवक की थाने में हत्या कर दी जाती है, सरकार द्वारा न तो नौकरी दी गई और न ही कोई आर्थिक सहायता दी गई। इस सरकार का गरीब, पिछड़े, दलितों से कोई सरोकार नहीं है।
योगी सरकार के जीरो टॉरलेंस के दावे पर आड़े हाथों लेते हुए विधायक संग्राम यादव ने कहा कि दलित युवक सनी की थाने में हत्या के बाद पुलिस वालों पर कारवाई न होना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है, अगर सनी ने आत्महत्या ही की तो पुलिसवालों ने उसे इतना प्रताड़ित किया होगा कि उसने जान देने के फैसला लिया होगा, उन पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए, लेकिन पुलिस वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और सरकार जीरो टॉरलेंस की बात करती है।
विधायक संग्राम यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है जिले में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ, सपा सरकार में आजमगढ़ को चीनी मिल, चक्रपानपुर पीजीआई, हवाई पट्टी सहित तमाम विकास कार्य किए गए, जनपद में विकास की एक-एक ईंट पर समाजवादी पार्टी सरकार का नाम लिखा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा कार्यकर्ता के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी पर साधा निशान विधायक संग्राम यादव

Fri Apr 18 , 2025
भाजपा कार्यकर्ता के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी पर साधा निशान विधायक संग्राम यादव आजमगढ़।अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक : डॉ. संग्राम यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल राय द्वारा कपड़े उतार कर प्रदर्शन किए जाने की घटना को निन्दनीय बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा सरकार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement