उत्तराखंड बीड़ी सिंह बने सीएम के मुख्य सलाहकार

उत्तराखंड बीड़ी सिंह बने सीएम के मुख्य सलाहकार,
सागर मलिक

चारधाम यात्रा एवं बीकेटीसी के लिए शासन ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखंड शासन ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व प्रशासक व पूर्व मुख्य कार्याधिकारी, भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी बी.डी. सिंह को चारधाम यात्रा एवं बीकेटीसी मामलों के लिए मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। शासन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

24 जुलाई को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बी.डी. सिंह को उनके पूर्व अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार (अवैतनिक) के रूप में को-टर्मिनस आधार पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मुख्यमंत्री की स्वेच्छा अथवा उनके कार्यकाल, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी, बशर्ते कि यह नियुक्ति इससे पूर्व समाप्त न कर दी जाए।

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि बीकेटीसी द्वारा बी.डी. सिंह को कार्य-निष्पादन हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

श्री बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित समाज एवं मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने बी.डी. सिंह की नियुक्ति का स्वागत किया है। संघ के अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, सचिव भूपेंद्र रावत, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, पारेश्वर त्रिवेदी समेत सभी पदाधिकारियों शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून मनसा देवी हादसे पर कांग्रेस पार्टी ने सरकार व मंदिर समिति को जिम्मेदार ठहराया

Tue Jul 29 , 2025
सागर मलिक *श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलग फोर्स गठित करने की मांग भीड़ प्रबंधन में विफल रही सरकार* देहरादून। प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना पर उत्तराखंड कांग्रेस ने सरकार, जिला प्रशासन और मंदिर समिति पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, […]

You May Like

advertisement