देहरादून: BSC के छात्र ने खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सागर मलिक

देहरादून में बीएससी छात्र ने खुद को गोली मारी ली. छात्र झारखंड का रहने वाला है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

देहरादून:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक छात्र ने खुद को गोली मार ली. घटना की जानकारी छात्र के दोस्तों ने ही पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है. छात्र झारखंड का रहने वाला है. परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है.

थाना प्रेमनगर के मुताबिक, झारखंड रामगढ़ निवासी शशि शेखर देहरादून के झाझरा के पास पीजी में रहकर प्रेमनगर नंदा चौकी के पास स्थित कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है. बुधवार देर शाम पिस्टल चलने की आवाज से पीजी के अन्य छात्र शशि के कमरे में पहुंचे तो वो घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. छात्रों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. घटना के समय छात्र अकेला था.

सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करते हुए पीजी के अन्य छात्रों से पूछताछ की. छात्र द्वारा ऐसा कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा . पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद की है. छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिवार झारखंड से निकल चुका है. सुबह तक देहरादून आने के बाद पिस्टल के बारे में जानकारी मिल पाएगी. साथ ही छात्र के दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

मोहन सिंह, प्रभारी,थाना प्रेमनगर –

वाइन शॉप में चोरी करने वाला गिरफ्तार: वहीं, देहरादून नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में वाइन शॉप का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बाइपास फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरी के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस ने चोर के पास से घटना में चोरी की गई नकदी बरामद की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है और घटना से 1 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: युवाओं में ई कल्चर की जगह पी कल्चर विकसित करें, सीएम धामी

Fri Apr 18 , 2025
देहरादून: युवाओं में ई कल्चर की जगह पी कल्चर विकसित करें, सीएम धामी,सागर मलिक मुख्यमंत्री ने युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए निर्देश, राज्य की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि युवाओं में बढ़ते ई कल्चर ( इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति) को रोकने के लिए पी कल्चर ( […]

You May Like

Breaking News

advertisement