पुलिस महानिदेशक (उत्तर प्रदेश पुलिस) द्वारा रेडियो सिटी स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड विशेष श्रेणी पुरस्कार से सुश्री अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बीते एक वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान साहसिक कार्य, पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए नवाचार, कानून व्यवस्था, विवेचना के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक (उत्तर प्रदेश पुलिस) द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस की 26 प्रेरणादायक महिला अधिकारियों को रेडियो सिटी स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुश्री अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), बरेली को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और नेतृत्व के लिए 05 महिला अधिकारियों की सूची में शामिल करते हुये विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सुश्री अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी कर रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इनका यह सम्मान उनकी असाधारण वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जो बरेली पुलिस के लिए गर्व का विषय है।
बरेली पुलिस की ओर से सुश्री अंशिका वर्मा सहित सभी सम्मानित महिला अधिकारियों को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमीन हत्याकांड का खुलासा: शराब पीने के बाद हर विवाद में नेपाली मूल के युवक ने मारा था, सिर और चेहरे को कुचला

Mon Apr 21 , 2025
अमीन हत्याकांड का खुलासा: शराब पीने के बाद हर विवाद में नेपाली मूल के युवक ने मारा था, सिर और चेहरे को कुचला,सागर मलिक पुलिस टीम की सफलता पर एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने विवेचना टीम को 20 हजार के पुरस्कार की घोषणा की है। एसएसपी अग्रवाल ने बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement