मुख्यालय विशेष टिकट चेकिंग अभियान के निर्देशानुसार फिरोजपुर मंडल में टिकट यात्रा और नियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है दिनांक 22 अप्रैल से 21 मई तक समर विशेष टिकट चेकिंग अभियान

मुख्यालय विशेष टिकट चेकिंग अभियान के निर्देशानुसार फिरोजपुर मंडल में टिकट यात्रा और नियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है दिनांक 22 अप्रैल से 21 मई तक समर विशेष टिकट चेकिंग अभियान

(पंजाब) फिरोजपुर 23 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

मुख्यालय विशेष टिकट चेकिंग अभियान के निर्देशानुसार, मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य श्री परमदीप सिंह सैनी के अगुआई में फिरोजपुर मंडल में टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए एक माह के लिए समर स्पेशल टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया जा रहा है। इस ड्राइव के दौरान फिरोजपुर मंडल में संचालित ट्रेनों में अनधिकृत एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ भीड़-भाड़ को रोकने के लिए दिनांक 22 अप्रैल से 21 मई, 2025 तक समर विशेष टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेगा। यह विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न अधिकारियों / पर्यवेक्षकों के अगुआई में टीम बनाकर आकस्मिक जाँच किया जाएगा। इस दौरान, टिकट किस कोटे से और कैसे बनाया गया, तत्काल एजेंट से टिकट कैसे बनाया, सीनियर सिटीजन कोटा, वीआईपी कोटे से जिनका टिकट कन्फर्म हुआ उनसे भी पूछताछ कर जाँच की जाएगी।

टिकट चेकिंग मेन लाइनों में किया जा रहा है । फिरोजपुर मंडल के जालंधर-अमृतसर, फिरोजपुर-बठिंडा, लुधियाना-पठानकोट कैंट, लुधियाना-जालंधर कैंट, फिरोजपुर-लुधियाना आदि सेक्शनों पर गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, दिनांक 22.04.2025 को विशेष जाँच अभियान में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करते हुए 1283 रेल यात्रियों से लगभग 8.72 लाख रूपए जुर्माना किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने रेलयात्रियों से अपील किया कि वे सदैव वैध टिकट लेकर सम्बन्धित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी न हो।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼ਿਕਾਗੋ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਂਟ ਕਰਨ ਲਈ, ਇਕ ਮਈ ਮਜਦੂਰ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਜ਼ੋਰਾਂ ਤੇ

Thu Apr 24 , 2025
(ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 23 ਅਪ੍ਰੈਲ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਹੜਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮਜਦੂਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਤੇ ਅਧਾਰਤ ਆਲ ਇਮਪਲਾਈਜ ਕੋਆਰਡੀਨੇਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦੇ ਸਮੂਹ ਅਹੁਦੇਦਾਰ ਅਤੇ ਸਰਗਰਮ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਸਾਲ ਵੀ ਸ਼ਿਕਾਗੋ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕਰਨ ਲਈ ਮਿਤੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement