धूमधाम से मनाया गया मां काली का 9 वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया मां काली का 9 वां स्थापना दिवस

विचार गोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

जिला सवांददाता जय शर्मा

मेंहनगर आज़मगढ़ ।

मेंहनगर तहसील के पिथौरपुर गांव में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी काली माता की स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु मां काली के दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण किया इस मंदिर में काली मां की स्थापना दिवस पर हनुमानगढी अयोध्या के महंत श्री राजू दास जी ने ग्राम प्रधान पति अशोक सिंह को आशीर्वाद दिया और कहा कि ग्राम प्रधान ने सनातन धर्म को उजागर करने का बहुत बड़ा काम किया है। ऐसे ही विचार सबके होने चाहिए हमे इस बात का अपार दुख है । जो पहलगाव में आतंकी हमला हुआ और आतंकियों ने जाती पूछकर हत्याये की इसपर बिचार करने की आवश्यकता है । आजकल हमारे सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश तमाम पंथ के लोग कर रहे हैं । लेकिन सनातन धर्म सर्वोपरी है। और सनातन धर्म कभी समाप्त नहीं हो सकता और जो पंथ हैं वह एक न एक दिन समाप्त हो जाएंगे। इस शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान पति अशोक सिंह ने आए हुए अतिथि गणों का माल्यार्पण ,अंग वस्त्र और बुके देकर के सम्मानित किया । संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया ।इस अवसर पर वराह मंदिर के महंत,एमएलसी देवरिया डाक्टर रतन पाल सिंह, जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक कल्पना पासवान, भाजपा नेत्री पूर्व प्रत्याशी मंजू सरोज, ललई सिंह, पूर्व प्रधान रासेपुर हरिशंकर सिंह, मास्टर साहब अक्षय कुमार सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, सनी सिंह, अरविंद राय ,विजयलक्ष्मी विक्रम सिंह बिक्की ,खरिहानी मंडल अध्यक्ष विवेक दुबे, कृपा शंकर दुबे,शशि कुमार सिंह ,उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फांसी के फंदे से लटकता मिला लड़की का शव

Sat Apr 26 , 2025
फांसी के फंदे से लटकता मिला लड़की का शव मेहनगर आजमगढ़ मेहनाजपुर थाना स्थित मठ बैजनाथपुर गाँव मे शुक्रवार को सुबह युवती का शव फंदे पर लटका मिला | गाँव के लोग सुबह शौच करने पहुचे तो गाँव के बाहर एक पेड़ पर एक शव लटका मिला जिसे देखकर गाँव […]

You May Like

Breaking News

advertisement