जयराम कन्या महाविद्यालय में किया गया विदाई समारोह का आयोजन

जयराम कन्या महाविद्यालय में किया गया विदाई समारोह का आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

शिवानी भारद्वाज को मिस फेयरवेल चुना गया तो वर्षा को मिस पर्सनालिटी का खिताब मिला।

कुरुक्षेत्र, 25 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए यह भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह छात्राओं के बड़े उत्साह एवं भावनात्मक माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय प्राचार्या ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राएं महाविद्यालय की पहचान होती हैं। यह छात्राएं जहां भी जाएं वहीं महाविद्यालय का नाम रोशन करें। इस विदाई समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों नृत्य, गीत, भंगड़ा व गेम्स ने सभी का मन मोह लिया। जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर छात्राओं के लिए शानदार प्रस्तुति देकर उन्हें यादगार पल भेंट किए। इस अवसर पर मिस फेयरवेल और मिस टैलेंट जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। एमकाम की शिवानी भारद्वाज को मिस फेयरवेल चुना गया। बीकाम की ममता ऑलराउंडर चुनी गई। बीएससी की वर्षा को मिस पर्सनालिटी का खिताब मिला। कला संकाय की कीर्ति मिस आर्ट्स चुनी गई। बीबीए की मनु को मिस चार्मिंग के खिताब से नवाजा गया। छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए गए पलों को याद करते हुए भावुक अनुभव सांझा किए और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। सीनियर छात्राओं ने महाविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अपनी तरफ से उपहार भी वितरित किए। विदाई समारोह के समापन पर सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। यह समारोह महाविद्यालय परिवार और छात्राओं के लिए एक यादगार दिन बन गया।
जयराम कन्या महाविद्यालय के विदाई समारोह में शामिल छात्राएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम सैनिक स्कूल में देश के भावी सैनिक नन्हे बच्चों ने नाटकों के माध्यम से दी प्रस्तुति

Sat Apr 26 , 2025
जयराम सैनिक स्कूल में देश के भावी सैनिक नन्हे बच्चों ने नाटकों के माध्यम से दी प्रस्तुति। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सैनिक कैडेट्स ने संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दी नाटक प्रस्तुति। कुरुक्षेत्र, 25 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं […]

You May Like

advertisement