देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या: मेरठ के अजय कुमार का तकिया से मुंह दबाया, चम्मच से सीने और गले में किए वार

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या: मेरठ के अजय कुमार का तकिया से मुंह दबाया, चम्मच से सीने और गले में किए वार,
सागर मलिक

देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की तकिए से मुंह दबाकर नुकीली चम्मच से हत्या कर दी गई। वहीं पर भर्ती पंजाब के दो मरीज ने घटना को अंजाम दिया है। जिस व्यक्ति की हत्या की गई है वह अजय कुमार(52) ग्राम जाहिदपुर हापुड़ रोड मेरठ का रहने वाले थे,

पंजाब निवासी दो अन्य रोगियों से अजय कुमार का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी मामूली बात से नाराज पंजाब के रहने वाले गुरदीप और हरमनदीप ने तकिए से मुंह दबाकर नुकीली चम्मच से गला रेतकर हत्या कर दी।

इसी महीने 8 अप्रैल को भर्ती हुए थे अजय कुमार

देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के कर्मा वेलफेयर सोसाइटी (नशा मुक्ति केंद्र) में यह वारदात हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है फोरेंसिक विशेषज्ञ ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटे हैं।

मेरठ निवासी अजय कुमार इसी महीने 8 अप्रैल को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुए थे। इसी केंद्र में 31 मार्च को गुरदीप और 13 अप्रैल को हरमनदीप सिंह को भर्ती कराया गया था। भटिंडा पंजाब के रहने वाले दोनों स्मैक के आदि थे।

अजय के कमरे में जाकर दिया घटना की अंजाम

SSP अजय सिंह के मुताबिक गुरुवार को सुबह नशा मुक्ति केंद्र में रिहैब की क्लास चल रही थी। जिसमें लगभग 50 से ज्यादा मरीज मौजूद थे। तकरीबन 10:30 बजे अजय ने सीने में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें आराम के लिए कमरा नंबर आठ में भेज दिया गया।

अजय कुमार के कमरे में जाने के बाद गुरदीप और हरमनदीप दोनों उसके कमरे में चले गए। मौका पाकर दोनों आरोपियों ने अजय कुमार का मुंह ताकिए से दबाकर चम्मच से उसकी गर्दन और सीने में लगातार कई बार किए, जिससे अजय कुमार की मौत हो गई।

केंद्र के कर्मचारियों ने दी घटाना की जानकारी

बताया कि कुछ देर बाद नशा मुक्ति केंद्र का एक कर्मचारी अजय कुमार के कमरे में चाय लेकर पहुंचा। तो अजय जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। कर्मचारियों ने घटना की सूचना केंद्र संचालक रविंद्र कुमार को दी।

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की तलाश की। जिसके जरिए पुलिस ने हर हरमनदीप और गुरदीप द्वारा घटना को अंजाम देने का शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया, इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहलगाम आतंकी हमला: हरदा बोले उत्तराखंड को भी अबचौकन्ना रहने की जरूरत

Sat Apr 26 , 2025
पहलगाम आतंकी हमला: हरदा बोले उत्तराखंड को भी अबचौकन्ना रहने की जरूरत,सागर मलिक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूरा देश इस समय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ है। पार्टी के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी इस बात को कहा, देश आतंकवाद […]

You May Like

Breaking News

advertisement