उत्तराखंड:आउटसोर्स कर्मियों से जुड़े फैसले के विरोध के बाद सीएस ने स्थिति स्पष्ट की

उत्तराखंड:आउटसोर्स कर्मियों से जुड़े फैसले के विरोध के बाद सीएस ने स्थिति स्पष्ट की,
सागर मलिक

*कार्यरत अस्थायी/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने कहा, शासनादेश का आशय भविष्य में रिक्त होने वाले पदों से है*

देहरादून। आउटसोर्स, संविदा कर्मियों की भर्ती ओर रोक सम्बन्धी सरकार के आदेश के विरोध के बाद मुख्य सचिव को स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।

सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन, कार्यप्रभावित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक से, इस तरह की सेवा शर्तों के तहत पहले से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मुख्यसचिव आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट किया है कि, इस रोक का आशय मात्र भविष्य में होने वाली भर्तियों से है।
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कहा है कि सरकारी विभागों में आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन, कार्यप्रभावित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ कर्मचारियों की भर्ती पर रोक संबंधित ताजा शासनादेश का, इस तरह की व्यवस्था के तहत पहले से कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि उक्त शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि, भविष्य में रिक्त पदों पर अब मात्र नियमित भर्तियां ही की जाएंगी। मुख्य सचिव ने कहा कि कोई भी शासनादेश पिछली तिथि से लागू नहीं होता, इस कारण इस शासनादेश का असर भी आगामी भतिर्यों पर होगा, पहले से कार्यरत कर्मचारी इससे प्रभावित नहीं होंगे। सभी विभाग इसी क्रम में शासनादेश का पालन सुनिश्चित करेंगे।

गौरतलब है कि ताजा आदेश वे बाद विभिन्न विभागों में नियुक्त आउटसोर्स व संविदा कर्मियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। ये सभी नियमितीकरण की नियमावली जारी करने की बात कहते हुए हाईकोर्ट के उस फैसले की भी बात कर रहे हैं, जिसमें 2018 से पहले दस साल की सेवा कर चुके कर्मियों को नियमित करने का आदेश दिया था।

बहरहाल, उपनलकर्मी समेत हजारों संविदा व तदर्थ कर्मी इस शासनादेश के बाद असमंजस में है। हालांकि, मुख्य सचिव ने रविवार को स्थिति साफ करने की कोशिश की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:पर्यावरण संरक्षण और विकास के संतुलन पर हुआ विचार विमर्श

Mon Apr 28 , 2025
उत्तराखंड:पर्यावरण संरक्षण और विकास के संतुलन पर हुआ विचार विमर्श,सागर मलिक अमेरिका के वैश्विक पर्यावरणीय सम्मेलन में सीएम को दिया न्यौता देहरादून। हेस्को के संस्थापक एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, इंफोसिस ग्लोबल (सस्टेनेबिलिटी एंड डिज़ाइन व्यवसाय) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. कोरे ग्लिकमैन व […]

You May Like

advertisement