19 वर्ष का हुआ धरोहर हरियाणा संग्रहालय, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

19 वर्ष का हुआ धरोहर हरियाणा संग्रहालय, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

9 राज्यों के प्रतिनिधि मंडल ने किया धरोहर का अवलोकन।

कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय का उद्घाटन 28 अप्रैल 2006 को हुआ था। वहीं अब तक धरोहर हरियाणा संग्रहालय को 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल देख चुके हैं। धरोहर हरियाणा संग्रहालय ने पिछले 19 वर्षों में हरियाणवी संस्कृति की पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। धरोहर हरियाणा संग्रहालय में 50 से अधिक गैलरी हैं जिनके माध्यम से हरियाणवी लोक संस्कृति के दर्शन होते हैं। धरोहर हरियाणा संग्रहालय के स्थापना दिवस पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बधाई दी।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 में उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, यूपी एवं उत्तराख्ंाड के 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने धरोहर हरियाणा संग्रहालय के स्थापना दिवस पर संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने हरियाणवी संस्कृति के संग्रहालय के माध्यम से साक्षात दर्शन किए।
इस अवसर पर संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. कुलदीप आर्य ने बताया कि धरोहर हरियाणा संग्रहालय हरियाणा का एक मात्र ऐसा संग्रहालय है जिसने पूरे हरियाणा में ही नहीं अपितु विश्व में अपनी पहचान बनाई है। वर्तमान में धरोहर हरियाणा संग्रहालय में कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में सभी विभागों के सुधारीकरण का दौर चला हुआ है। आने वाले दिनों में धरोहर हरियाणा संग्रहालय युवा पीढ़ी को हरियाणवी संस्कृति से जोड़ेगा।
उन्होंने बताया कि धरोहर हरियाणा संग्रहालय के पिछले सत्र में 180000 दर्शकों ने भ्रमण किया और आज तक लगभग 33 लाख दर्शक धरोहर का अवलोकन कर चुके हैं जिसमें से 170 देशों के विदेशी मेहमान भी शामिल है 28 अप्रैल 2025 को 19 वर्ष पूर्ण करते हुए धरोहर हरियाणा संग्रहालय कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। धरोहर हरियाणा संग्रहालय के स्थापन दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
इस अवसर पर एनसीटीई के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, एनसीटीई की सदस्य सचिव अभिलाषा झा मिश्रा, संयोजक डी.के.चतुर्वेदी कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया सहित उत्तर भारत के 9 राज्यों के विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विस अध्यक्ष ने गठित की विधान सभा की 8 कमेटियां

Mon Apr 28 , 2025
हरियाणा विस अध्यक्ष ने गठित की विधान सभा की 8 कमेटियां। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। चौ. आफताब अहमद लोक लेखा समिति में सभापति।प्राक्कलन समिति की कमान विधायक प्रमोद कुमार विज को। चंडीगढ़, 28 अप्रैल : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी […]

You May Like

advertisement