भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा की महिला विंग द्वारा जरूरतमंद मजदूर परिवार की लड़की की शादी में सहयोग दिया गया

भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा की महिला विंग द्वारा जरूरतमंद मजदूर परिवार की लड़की की शादी में सहयोग दिया गया

(पंजाब) फिरोजपुर 02 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा की ओर से आज विश्व श्रमिक दिवस पर श्री सतीश चंद्र ग्रोवर की अध्यक्षता में महिला प्रमुख श्रीमती जनक चौधरी के घर पर महिला विंग के सहयोग से एक जरूरतमंद मजदूर परिवार की लड़की की शादी में सहयोग करते हुए उसे बर्तन, वस्त्र और घर का जरुरी सामान दिया गया। इसके साथ ही नगद शगुन भी दिया गया। इस अवसर पर महिला सदस्यों द्वारा शादी के गीत गाकर लड़की को आशीर्वाद दिया गया और पूरा शादी का माहौल बना दिया गया। सभी ने लड़की को उसके अच्छे भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्रीमती नरेश ग्रोवर श्रीमती शक्ति चोपड़ा श्रीमती वीणु अरोड़ा श्रीमती संगीता बजाज श्रीमती रेणु धवन श्रीमती सुखविंदर बेदी श्रीमती कुसुम लता ग्रोवर श्रीमती वीना मोंगा श्रीमती नीलम छाबड़ा श्रीमती प्रेमलता श्रीमती पुष्पा मोंगा श्रीमती जीवन कांता श्रीमती सुनीता मनचंदा श्रीमती स्वाति मछराल श्री निर्मलजीत अरोड़ा श्री सुभाष चौधरी श्री रमन शर्मा और सचिव श्री शविंदर मछराल उपस्थित रहे। श्री सतीश ग्रोवर ने महिला सदस्यों का जरूरतमंद परिवार की मदद करने पर धन्यवाद किया ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रांतीयअध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया मजदूर दिवस

Sat May 3 , 2025
आजमगढ़। बीएसएनएल ईम्प्लाईज यूनियन, बैंक बीमा, पोस्ट आफिस की ट्रेड यूनियन व मजदूर दिवस यादगार कमेटी आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को सीडाट परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया।प्रांतीय अध्यक्ष बीएसएनएल ईम्प्लाईज यूनियन के आनंद कुमार सिंह ने कहाकि 1 मई को दुनिया के तमाम देशों के श्रमिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement