जीवन में योगिक पद्धतियां अपनाना आवश्यक : रितु ढींगरा

जीवन में योगिक पद्धतियां अपनाना आवश्यक : रितु ढींगरा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुवि में विद्यार्थियों को ध्यान एवं आध्यात्मिकता का दिया प्रशिक्षण।

6कुरुक्षेत्र, 6 मई : आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस प्रोग्राम शिक्षक व वेलनेस कोच रितु ढींगरा ने कहा कि दैनिक जीवन में योगिक पद्धतियां अपनाना आवश्यक है क्योंकि ये पद्धति फोकस, भावनात्मक संतुलन, आत्म- अनुशासन और आंतरिक आनंद को बढ़ावा देती हैं जो शैक्षणिक एवं पेशेवर सफलता के मुख्य स्तंभ हैं। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) द्वारा आवेकन द इनर पावरः योग, प्राणायाम, ध्यान एवं आध्यात्मिकता द्वारा युवाओं की सफलता विषय पर ग्राउंड ब्रेकिंग कार्यशाला में बोल रही थी।
श्रीमती ढींगरा ने जोर देते हुए कहा कि सच्ची सफलता मनुष्य के भीतर से शुरू होती है। जब युवा योग और ध्यान के माध्यम से अपने मन पर नियंत्रण करना सीख जाते हैं तो वे जीवन में किसी भी विकट परिस्थिति का सामना सरलता से कर सकते हैं।
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अनिल मित्तल ने कहा कि संस्थान शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ छात्रों के समग्र विकास पर विशेष बल देता है। योग और ध्यान जैसी प्राचीन भारतीय पद्धतियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यशाला में संस्थान के उप निदेशक डॉ. राजन शर्मा ने कहा कि यह कार्यशाला संस्थान के संपूर्ण नेतृत्व विकास के मिशन के अनुरूप है। इस अवसर पर डॉ. जय किशन चंदेल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. ममता भारद्वाज, डॉ. मीनाक्षी गोदारा, डॉ. पलक बजाज, संगीता धीर, दिशा ककड़ सहित 74 छात्र मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. धीमान ने ली बैठक

Wed May 7 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक काउंटडाउन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए दिए दिशा-निर्देश। कुरुक्षेत्र,6 मई : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- 2025 के 43 वें काउंटडाउन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के शिक्षकों, पीजी व यूजी विद्यार्थियों […]

You May Like

advertisement