नप थानेसर की बैठक मे विधायक अशोक अरोड़ा ने उठाए जनहित के अनेक मुद्दे

नप थानेसर की बैठक मे विधायक अशोक अरोड़ा ने उठाए जनहित के अनेक मुद्दे

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

अध्यक्षा और नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए नगर के विकास के लिए कार्य करने को कहा विधायक अशोक अरोड़ा ने।

कुरुक्षेत्र, 9 मई : थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने आज नगर परिषद की बैठक मे शामिल होकर जनहित के अनेक मुद्दों को उठाया। स्थानीय निकाय चुनाव के पश्चात आयोजित इस बैठक मे अशोक अरोड़ा ने कहा कि कि हुडा के सेक्टरों मे बने हुए सामुदायिक केंद्रो की खस्ता हालत पर बोलते हुए कहा कि पहले इनकी मैंटेनेंश का कार्य प्राईवेट तौर पर दिया गया था लेकिन वह कार्य सिरे नही चढा लेकिन नगर परिषद को चाहिए कि वह इनकी मैंटेनेंश करवाए ताकि ये सामुदायिक केंद्र जनता के उपयोग मे आ सकें। उन्होने कहा कि इन सामुदायिक केंद्रो की हालत बहुत खस्ता है, इसलिए इनकी मैंटेनेंश की जानी जरूरी है। इसी के साथ-साथ अशोक अरोड़ा ने कहा कि बरसात के सीजन से पहले नालों की सफाई करवाई जाए ताकि बरसात के मौसम मे बाजारों और कॉलोनियों मे पानी खड़ा न हो। उन्होने कहा कि नालों की सफाई के लिए उनके उपर बने चबूतरे और थड़े भी तोडऩे पड़ें तो तोड़े जाने चाहिए। उन्होने कहा कि थोडी बरसात होने पर ही शहर के बाजारों मे पानी खड़ा हो जाता है और दुकानों मे भी पानी घुस जाता है जिससे जनता व दुकानदारों को परेशानी उठानी पडती है। विधायक ने नगर की चरमराई सफाई व्यवस्था की ओर भी ध्यान दिलाया और सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था करने के बारे मे कहा। बंदरों के आतंक से नगर वासियों को छुटकारा दिलाने की बात भी अरोड़ा ने उठाई और कहा कि बंदरों के आतंक से जनता दुखी है। इस समस्या की ओर भी नगर परिषद को ध्यान देना चाहिए। परिषद के अधिकारियों ने विधायक अशोक अरोड़ा को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए इन समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विधायक अशोक अरोड़ा ने नगर परिषद की अध्यक्षा माफी ढांडा तथा नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करने चाहिए। उन्होने आशा प्रकट की नगर परिषद के सभी पार्षद जनता की आशाओं पर खरा उतरेंगेें।
नगर परिषद थानेसर की बैठक मे भाग लेते अशोक अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश अस्पताल में सुविधाओं से सुसज्जित बर्न आईसीयू का हुआ उद्दघाटन

Sat May 10 , 2025
आदेश अस्पताल में सुविधाओं से सुसज्जित बर्न आईसीयू का हुआ उद्दघाटन वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक अंबाला : मोहड़ी स्थित आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए बर्न आईसीयू के साथ नयी बर्न यूनिट शुरू की गई है। अत्याधुनिक सुविधाओं से […]

You May Like

Breaking News

advertisement