बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी

कुरुक्षेत्र : बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय प्रांगण में सभी माताओं का स्वागत तिलक लगाकर और उन्हें भेंट स्वरूप मातृत्व दिवस का कार्ड देकर सम्मानित किया गया। मातृ दिवस के इस पावन अवसर पर छात्रों ने अपनी भावनाओं को रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्त किया। बाल वाटिका के नन्हे- मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूमियत भरी अदाओं से सबका दिल जीत लिया, जबकि पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों ने मेरी मां प्यारी मां पर नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इन प्रस्तुतियों ने माताओं के प्रति बच्चों के प्रेम और सम्मान को दर्शाया और सभी उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।
इसके साथ ही, छात्रों ने कविता पठन, मदर्स डे कार्ड और सुंदर उपहार बनाकर अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। छात्रों ने पोस्टर और पेंटिंग बनाकर भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
विद्यालय के निदेशक श्री ईश्वर सिंह जी ने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां जीवन की चुनौतियों में बच्चों का साथ देती है। उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी जी ने कहा कि मां बच्चों के लिए सबसे बड़ी शिक्षक और समर्थक होती है। प्रधानाचार्या श्रीमती गीता शर्मा जी ने मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मां को त्याग, प्रेम और दया की मूर्ति बताया।
इस अवसर पर सभी अध्यापकगण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। मातृ दिवस का यह आयोजन बच्चों और माताओं के लिए एक यादगार अनुभव रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीओ एवं थाना बारादरी प्रभारी निरीक्षक का नागरिक एकता समिति द्वारा किया सम्मानित

Sun May 11 , 2025
सीओ एवं थाना बारादरी प्रभारी निरीक्षक का नागरिक एकता समिति द्वारा किया सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नागरिक एकता समिति ने शनिवार को थाना बारादरी प्रभारी धनंजय पांडे और क्षेत्राधिकारी अनुराग दीक्षित को क्षेत्र में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। समिति की ओर […]

You May Like

advertisement