उत्तराखंड: पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार पर मुकदमा

उत्तराखंड: पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार पर मुकदमा,
सागर मलिक

पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ लक्सर कोतवाली और उमेश ने मंगलौर कोतवाली में मुक़दमा दर्ज हुआ है।

एक दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व विधायक चैंपियन के चालक ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ गाड़ी में तोड़फोड़ करने, मारपीट और गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने समेत एससी एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

जबकि उमेश पक्ष की ओर से भी पूर्व विधायक के खिलाफ गाड़ी में साइड मारने और लाठी डंडे और सरियों से गाड़ी में तोड़फोड़ करने, गाली गलौज करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विगत शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे रुड़की लक्सर मार्ग पर सोलानी पुल के समीप पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद हो गया था।

विधायक उमेश कुमार के चालक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पूर्व विधायक चैंपियन की गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक किया और गाड़ी में साइड मारने के बाद लाठी डंडों से और सरियों से तोड़फोड़ की जबकि चैंपियन के चालक ने तहरीर देकर उमेश कुमार और उनके समर्थकों पर गाड़ी में टक्कर मारने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हैं तहरीर दी थी,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करनी पहुंची संसदीय उप समिति

Sun May 11 , 2025
उत्तराखंड: राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करनी पहुंची संसदीय उप समिति,सागर मलिक संसदीय उप समिति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची है। सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की। प्रदेश में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करने के लिए गृह मंत्रालय की संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप समिति […]

You May Like

Breaking News

advertisement