फिरोजपुर वासीयों की जरूरत को मध्य नजर रखते हुए पंजाब में फिरोजपुर से हरिद्वार एवं नांदेड़ साहिब के लिए दो ट्रेनों को दी गई मंजूरी

फिरोजपुर वासीयों की जरूरत को मध्य नजर रखते हुए पंजाब में फिरोजपुर से हरिद्वार एवं नांदेड़ साहिब के लिए दो ट्रेनों को दी गई मंजूरी

(पंजाब) फिरोजपुर 11 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

कुछ अरसा पहले फिरोजपुर के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा डीआरएम रेलवे और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को फिरोजपुर से हरिद्वार के लिए ट्रेन चलाने के लिए मांग पत्र दिया गया था। जिसको राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आगे रखे गए प्रस्ताव को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि दो ट्रेन फिरोजपुर से चलने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन चलने से हिंदू-सिखों की धार्मिक आस्था ओर बढ़ जाएगी, क्योंकि सभी लोगों की आस्था हरिद्वार और नांदेड़ साहिब से जुड़ी हुई है। राणा सोढी ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा एक ट्रेन हरिद्वार के लिए मंजूर की है, जोकि फिरोजपुर से बुधवार को रात्रि 22.40 पर चलेगी और पंजाब के फरीदकोट, कोटकपूरा, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, नाभा, पटियाला से होते हुए अगले दिन सुबह 8.30 पर हरिद्वार पहुंचेगी।

सोढी ने बताया कि नांदेड़ साहिब के लिए शुक्रवार दोपहर 1.25 पर ट्रेन फिरोजपुर से रवाना होगी जो कि रविवार सुबह 3.00 बजे नांदेड़ साहिब पहुंचकर 2020 किलोमीटर का सफर तय करेगी। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों ट्रेनों का फिरोजपुर सहित पंजाब के लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की ट्रेनें चलाने की मांग पिछले लंबे समय से अधूरी थी और उन्होंने लोगों की मांग को देखते हुए केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के आगे प्रस्ताव रखा। मुलाकात के समय केंद्रीय रेल मंत्री ने उन्हें विश्वास दिलवाया था कि वह उनकी मांगों को जरूर पूरा करेंगे।

भाजपा के सीनियर नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी ने ट्रेन चलाने की मांग पूरी करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। उन्होंने कहा फिरोजपुर उनकी जन्म और कर्म भूमि है और वह फिरोजपुर के लोगों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। यहां की समस्याओं को केंद्रीय मंत्रियों के आगे उठाना उनका नैतिक कर्तव्य है और वह आगे भी फिरोजपुर की तरक्की और विकास के लिए आवास बुलंद करते रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा हो गई है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में हमारी तीनो सेनाएं बॉर्डर पर अलर्ट हैं

Mon May 12 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली। भारत पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा हो गई है। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में हमारी तीनो सेनाएं बॉर्डर पर अलर्ट हैं। हमारे सैनिक एक सीमा पर युद्ध लड़ते हैं तो दूसरी तरफ उनके परिवार को लोग भी एक जंग लड़ते हैं। तनाव व डर के माहौल […]

You May Like

Breaking News

advertisement