विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पुस्तकालय और कैंटीन का किया निरीक्षण

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पुस्तकालय और कैंटीन का किया निरीक्षण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

चंडीगढ़, 17 मई : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा परिसर का दौरा करते हुए विधानसभा पुस्तकालय और कैंटीन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेना तथा आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश जारी करना था।
विस अध्यक्ष कल्याण ने सबसे पहले विधानसभा पुस्तकालय का दौरा किया, जहां उन्होंने वहां उपलब्ध पुस्तक संग्रह, समाचार पत्र-पत्रिकाओं तथा डिजिटल संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ से बातचीत कर यह जाना कि विधायकगण और शोधकर्ता पुस्तकालय की सुविधाओं का किस प्रकार उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुस्तकालय को और अधिक आधुनिक, तकनीक-संपन्न और उपयोगकर्ताओं के अनुकूल बनाया जाए।
इसके पश्चात उन्होंने विधानसभा की कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर की व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने कैंटीन में कार्यरत कर्मचारियों से भी बातचीत की और उन्हें स्वच्छता के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंटीनों में पौष्टिक, स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेलों के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र के खिलाडिय़ों ने पूरे विश्व में किया प्रदेश का नाम रोशन : सुभाष सुधा

Sat May 17 , 2025
खेलों के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र के खिलाडिय़ों ने पूरे विश्व में किया प्रदेश का नाम रोशन : सुभाष सुधा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने दो दिवसीय 23 वीं जिला स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप का किया शुभारंभ।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 470 खिलाडिय़ों ने लिया भाग। कुरुक्षेत्र 17 मई […]

You May Like

advertisement