पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक ज़िम्मेवारी: प्रो. सुनील ढींगरा

पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक ज़िम्मेवारी: प्रो. सुनील ढींगरा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

यूआईईटी संस्थान में चलाया गया पौधारोपण अभियान।

कुरुक्षेत्र, 17 मई : पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक ज़िम्मेवारी है क्योंकि पर्यावरण से ही हमें अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। आज तापमान निरंतर बढ़ रहा है जिसके कारण ग्लोबल वार्मिंग हो रही है। बढ़ते तापमान को रोकनें लिए निरंतर हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ! यह विचार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी एवं यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर सोमनाथ सचदेवा के आह्वान पर व अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के दिशा निर्देश के अनुसार यूआईईटी संस्थान में पौधारोपण अभियान के दौरान व्यक्त किए।
प्रो सुनील ढींगरा ने कहा कि यूआईईटी संस्थान निरंतर पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण जैसी गतिविधियां आयोजित करता है। आज इस अवसर पर अशोका, शीशम , केला व् अन्य 50 पौधे लगाए गए। डॉ पवन दिवान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी सोसायटी को आगे आना होगा और निरंतर पर्यावरण संरक्षण करना होगा ।
इस अवसर पर इको क्लब संयोजक डॉ. सुनील नैन, डॉ. विशाल अहलावत, डॉ. राजेश अग्निहोत्री, डॉ. पवन दीवान, डॉ. अजय जांगड़ा, डॉ. राजेश दहिया, डॉ. पूनम डब्बास, प्रज्ञा चाँदी, कुलदीप सिंह, गगनदीप, अजय शर्मा, हरिकेश पपोसा , ताराचंद के साथ विद्यार्थी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोजगार न मिलने के कारण युवा नशे और अपराध की चपेट में आ रहा : अशोक अरोड़ा

Sat May 17 , 2025
रोजगार न मिलने के कारण युवा नशे और अपराध की चपेट में आ रहा : अशोक अरोड़ा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक थानेसर हलके के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी : अरोड़ा। कुरुक्षेत्र, 17 मई : आज प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। रोजगार न मिलने के […]

You May Like

advertisement