सिटी मजिस्ट्रेट और बीडीए सचिव का ट्रांसफर, वंदिता श्रीवास्तव बीडीए की नई सचिव

सिटी मजिस्ट्रेट और बीडीए सचिव का ट्रांसफर, वंदिता श्रीवास्तव बीडीए की नई सचिव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस के 18 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें बरेली, लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, रामपुर, शामली, बलिया और गोंडा सहित कई जिलों में तैनात अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बरेली को नया नगर मजिस्ट्रेट मिला है, जबकि विकास प्राधिकरण में भी नए सचिव को नियुक्त किया गया है।
प्रयागराज नगर निगम में अपर नगर आयुक्त पद पर तैनात अम्बरीश कुमार बिंद को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर वंदिता श्रीवास्तव की तैनाती की गई है। गाजियाबाद में अपर जिलाधिकारी (नगर) रहे गंभीर सिंह को आजमगढ़ का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पद पर कार्यरत हनुमान प्रसाद को रामपुर भेजा गया है। इसी तरह मेरठ में तैनात एडीएम चंद्र प्रकाश तिवारी को बरेली स्थानांतरित कर परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।
लखनऊ मंडी परिषद में उप निदेशक पद पर राजीव कुमार राय और शुभी काकन को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रयागराज नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद पर राजीव कुमार शुक्ला और वाराणसी नगर निगम में सुभाष सिंह को नियुक्ति दी गई है। लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पद की जिम्मेदारी अब राजेश कुमार गुप्ता को सौंपी गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर हेम सिंह की तैनाती हुई है। शामली के नए एडीएम सत्येंद्र सिंह बनाए गए हैं, जबकि विनय कुमार सिंह को गाजियाबाद में एडीएम पद की जिम्मेदारी मिली है।
इसी क्रम में योगेंद्र कुमार को लखनऊ मंडी परिषद का उप निदेशक, पंकज कुमार श्रीवास्तव को बागपत का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), राजित राम गुप्ता को बलिया का एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), स्वप्निल कुमार यादव को चित्रकूट और रोशनी यादव को लखनऊ में एडीएम (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, लखनऊ नगर निगम की अपर नगर आयुक्त के रूप में नम्रता सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इन तबादलों से जिलों में प्रशासनिक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व गति आएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडीजी रमित शर्मा ने शुरू किया ‘वॉक थ्रू’ अभियान : पार्कों, बाजारों और मंदिरों में पुलिस करेगी पैदल गश्त

Mon May 19 , 2025
एडीजी रमित शर्मा ने शुरू किया ‘वॉक थ्रू’ अभियान : पार्कों, बाजारों और मंदिरों में पुलिस करेगी पैदल गश्त दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वॉक थ्रू अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 18 […]

You May Like

advertisement