एसएसपी ने यातायात पुलिस को हाईटेक सुरक्षा के तहत सौंपे हेड गियर, इंटरसेप्टर बाइक

एसएसपी ने यातायात पुलिस को हाईटेक सुरक्षा के तहत सौंपे हेड गियर, इंटरसेप्टर बाइक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को एक नई पहल की।
इस मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को विशेष टैम्परेचर कंट्रोल हेड गियर और स्पीड रडार युक्त इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें प्रदान की गईं। यह कदम गर्मी में जहां पुलिसकर्मियों को राहत देगा, वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण की दिशा में भी अहम साबित होगा।
नई तकनीक से युक्त टैम्परेचर कंट्रोल हेड गियर को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है ताकि पुलिसकर्मियों को चिलचिलाती धूप में ड्यूटी के दौरान सिर को ठंडक मिल सके और शरीर का तापमान संतुलित बना रहे।
इन हेड गियर की मदद से हीट स्ट्रोक, थकान और चक्कर जैसी समस्याओं से बचा जा सकेगा, जो खासतौर पर चौराहों पर घंटों खड़े रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी राहत है।
कार्यक्रम में एसएसपी अनुराग आर्य ने चार अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बाइक स्पीड रडार सिस्टम से लैस हैं, जो तेज गति से दौड़ते वाहनों को ट्रैक कर त्वरित कार्रवाई में सक्षम होंगी।
इस पहल का उद्देश्य ओवरस्पीडिंग पर लगाम लगाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। बरेली जैसे तेजी से बढ़ते शहर के लिए यह तकनीकी संसाधन यातायात प्रबंधन को अधिक सुरक्षित और सुदृढ़ बनाएंगे।
इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए दोनों उपकरणों की विशेषताएं समझाईं। उन्होंने बताया कि कैसे इन हेड गियर और इंटरसेप्टर बाइकों से यातायात नियंत्रण, सुरक्षा और कार्य क्षमता में सुधार आएगा।
नई तकनीकी सुविधा मिलने से पुलिसकर्मियों में उत्साह देखा गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल न केवल उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे उनकी ड्यूटी के प्रदर्शन में भी सुधार होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाला सफाई में लापरवाही पर फर्म ‘हिमगिरी’ पर ₹40,000 का जुर्माना, जेई को नोटिस

Wed May 21 , 2025
नाला सफाई में लापरवाही पर फर्म ‘हिमगिरी’ पर ₹40,000 का जुर्माना, जेई को नोटिस दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानसून से पहले नालों की सफाई में लापरवाही बरतने पर बरेली नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने औचक […]

You May Like

Breaking News

advertisement