आजमगढ़ ऑटो रिक्शा चालक समिति उ प्र.ने की ई रिक्शा चालकों के लिए स्टैंड की मांग

आजमगढ़ ऑटो रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश के लोगों ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नामित एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने कहा कि आजमगढ़ जनपद में भारी मात्रा में पारिवारिक रोजी रोटी और गरीबी मिटाने के दृष्टि से लोगों ने बैंकों आदि से कर्ज लेकर आटो रिक्शा, ई-रिक्शा खरीदकर चला रहे है।

आटो रिक्शा व ई-रिक्शा के लिए पूरे जनपद में किसी नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं ग्रामीण तथा शहर क्षेत्रों में तमाम मौखिक आश्वासन के बावजूद आज तक कहीं कोई स्टैण्ड नहीं दिया गया। खानापूर्ति करने के लिए कहीं कहीं बोर्ड लगाए गये लेकिन वहाँ कोई जगह नहीं है।

जिससे मार्ग भी अवरूद्ध हो जाता है और शहर एवं देहातों में फुटकर दुकानदार आधी सड़क तक अपना ठेला आदि लगा लेते है। परन्तु आटो रिक्शा सड़क के बीचो बीच चलते हुए पुलिस के चालान के शिकार हो जाते है। भारी तबाही के कारण न तो बैंको का किश्त जमा कर पा रहे है और न तो अपने परिवार का का खर्च चला पा रहे है। प्रशासन द्वारा 48 केन्द्र आर०टी०ओ० द्वारा परिमार्जित तो है लेकिन कहीं स्टैण्ड नहीं बनाए गये है, जिसके कारण पुलिस जब चाहे हर स्तर से चलान कर देती है। चाहे आटो चालक किसी दुकान पर किनारे गाड़ी खड़ी कर पानी पीने, खाना खाने जाते है तो भी चालान कर दिया जाता है।

हमारी मॉग है कि

आटो चालकों एवं ई-रिक्शा चालकों के लिए पूरे जनपद में स्टैण्ड दिए जाए। अगर जगह न हो तो बड़े शहरों की भांति अस्थाई स्टैण्ड की व्यवस्था किया जाए, अन्यथा भविष्य में होने वाले आन्दोलन के लिए जिम्मेदार शासन प्रशासन होगी

इस मौके पर समिति के संरक्षक प्रभु नारायण पांडे प्रेमी महामंत्री छोटेलाल संगठन मंत्री शाहीद अहमद हलधर दुबे मंत्री वीरेंद्र यादव कोषाध्यक्ष पदाधिकारी सहित तमाम ऑटो ई रिक्शा चालक उपस्थित रहे

बाइट कृपाशंकर पाठक प्रदेश अध्यक्ष

प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी संरक्षक

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली जिला न्यायालय परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिये आज हुआ मतदान

Wed May 21 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली। रायबरेली जिला न्यायालय परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिये आज हुआ मतदान। अधिवक्ताओं ने अपने मतों का किया प्रयोग । सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों के लिए हो रहा है चुनाव। सुबह से शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्वक संपन्न […]

You May Like

Breaking News

advertisement