होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, 7 युवतियों सहित 10 गिरफ्तार, भाजपा ब्लॉक प्रमुख की बहन होटल संचालिका व एजेंट फरार

होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, 7 युवतियों सहित 10 गिरफ्तार, भाजपा ब्लॉक प्रमुख की बहन होटल संचालिका व एजेंट फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भाजपा ब्लॉक प्रमुख की बहन के संजयनगर स्थित संभव होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का इज्जतनगर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मौके से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 7 युवतियां और 3 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार युवतियों में से कई पश्चिम बंगाल, राजस्थान, झारखंड और लखनऊ की रहने वाली हैं।
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि होटल में चल रहा देह व्यापार का नेटवर्क राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ था। आरोपित महिलाएं जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और झारखंड से बरेली बुलाई जाती थीं। ये महिलाएं पैसे के लालच में इस अवैध धंधे में संलिप्त थीं। ग्राहकों को होटल में बिना पहचान पत्र के कमरा मुहैया कराया जाता था, और हर सौदे में होटल संचालिका को हिस्सा दिया जाता था।
मुख्य आरोपित ज्योति पटेल और महिलाओं को होटल तक पहुंचाने वाली ब्रोकर रेशमा घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस की कई टीमें दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पूछताछ में अन्य आरोपियों ने खुलासा किया कि होटल की रिसेप्शनिस्ट मोनिका भी इस रैकेट की साझेदार थी और ग्राहकों की बुकिंग तथा कमरों के आवंटन का कार्य संभालती थी।
छापे के दौरान पुलिस ने होटल से ₹82,500 नकद, 10 मोबाइल फोन, सेक्सवर्धक दवाइयां, मेकअप किट, एक रजिस्टर, और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
गिरफ्तार लोगों में आशिया पत्नी तारिक अली निवासी लखनऊ, सपना पुत्री जुल्मा सरदार निवासी पश्चिम बंगाल,
माही मंडन पत्नी रहीम मंडन निवासी झारखंड, अजमीरा खातून निवासी पश्चिम बंगाल, दीपिका माथा निवासी पश्चिम बंगाल, पल्लवी पुत्री शिव सिंह निवासी राजस्थान, मोनिका पत्नी संजय सिंह निवासी बदायूं, सुमित शर्मा निवासी बरेली, चन्नू खां निवासी बरेली, गोश मोहम्मद निवासी बरेली हैं।
यह कार्रवाई सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर बिजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक जावेद अली, ब्रहमपाल सिंह, चंचल, डॉली सैनी सहित कुल 10 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (Prevention) अधिनियम सहित आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही होटल में उपलब्ध फर्जी आईडी और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। अनुमान है कि इस रैकेट के तार कई अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समर कैंप में गर्मी के कारण बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं अभिभावक

Thu May 22 , 2025
समर कैंप में गर्मी के कारण बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं अभिभावक दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बेसिक के स्कूलों में बुधवार से समर कैंप प्रारंभ हो गया। समर कैंप बुधवार को पहला दिन रहा। तापमान बढ़ने के कारण और गर्मियों की छुट्टियां का बहाना बनाकर […]

You May Like

advertisement