थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा 36 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सीबीगंज पुलिस द्वारा 36 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना सीबीगंज पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तगण मो0 शादाब पुत्र शकील अहमद निवासी चन्दपुर काजियान थाना सीबीगंज, बरेली तथा मो0 तारिक पुत्र इदरीस निवासी ग्राम चन्दपुर काजियान थाना सीबीगंज, बरेली को डीपीएस स्कूल के पीछे कच्चा हाईवे रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 18-18 ग्राम स्मैक कुल 36 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सीबीगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया है कि हम लोग स्मैक लेकर भारत गैस एजेंसी परसाखेड़ा के पास बेचने बाले थे। इसी दौरान पुलिस ने हमें पकड़ लिया। यह स्मैक हम दोनों अकरम पुत्र अहमद हुसैन अंसारी नि0ग्राम गुलड़िया थाना मीरगंज से खरीद कर लाते थे। पुलिस ने पकड़ने पर जब हमसे अकरम के बाप का नाम पूछा जा रहा था तब हम डर की बजह से‌ भूल गए थे। अकरम स्मैक के काम में पहले भी जेल जा चुका है। अकरम के पिता का नाम अहमद हुसैन अंसारी है। वहीं थाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण मो0शादाब पुत्र शकील अहमद निवासी चन्दपुर काजियान थाना सीबीगंज बरेली व मो0तारिक पुत्र इदरीस निवासी चन्दपुर काजियान थाना सीबीगंज,बरेली तथा अकरम पुत्र नामालूम निवासी ग्राम गुलड़िया थाना मीरगंज,जनपद बरेली के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0सौरभ यादव, हे0का0 नफीस अहमद, का0 शान्ति स्वरूप, का0 अरविंद हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विवाह के दो महीने बाद साढ़े 18 लाख के गहने ले जाने व जेल भिजवाने की धमकी देकर 50 लाख मांगने का आरोप, एफआईआर

Sun May 25 , 2025
विवाह के दो महीने बाद साढ़े 18 लाख के गहने ले जाने व जेल भिजवाने की धमकी देकर 50 लाख मांगने का आरोप, एफआईआर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शादी के महज दो महीने बाद एक युवक की जिंदगी में ऐसा भूचाल आया कि घर तो टूटा ही, साथ […]

You May Like

advertisement