ऑनलाइन मुख्यमंत्री पोर्टल पर खेत से मिट्टी खोद ले जाने की करी शिकायत

ऑनलाइन मुख्यमंत्री पोर्टल पर खेत से मिट्टी खोद ले जाने की करी शिकायत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र में ग्राम सनईयारानी मेवा कुंवर में जेसीबी मशीन से खेत की उपजाऊ भूमि से खोद ली खनन माफियाओं ने किसान की मिट्टी।
जानकारी के मुताबिक खेत मालिक विजय गुप्ता ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश लखनऊ को जनसुनवाई पोर्टल पर एक शिकायत की है। तथा शिकायती पत्र में बताया है कि गाँव के ही कुछ खनन माफियाओं ने रात के अंधेरे में खेत से चोरी से मिट्टी खोदकर ले गए। तथा जब खेत पर पहुँचे तो देखा खेत से मिनी जेसीबी मशीन से पांच फिट मिट्टी खोद ली। मौके पर खेत के आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने बताया कि जो अब दूसरी जगह खेत में खनन कर रहे हैं, उन्हीं ने तुम्हारे खेत से रात में मिट्टी खोदी है।तथा जिसके बाद दुकान पर लगे कैमरे में ट्रैक्टर ट्रालियों‌ से मिट्टी ले जाते देखा। जिसकी शिकायत करने खनन माफियाओं के पास गए। तो वह लड़ाई झगड़ा करने पर अमादा हो गए। और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने जिले के आलाधिकारी सहित माननीय मुख्यमंत्री जी से न्याय की गुहार लगाई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेयरमैन इमराना बेगम ने महिला सभासदों और सफाई कर्मचारी महिलाओं को किया सम्मानित

Fri May 30 , 2025
चेयरमैन इमराना बेगम ने महिला सभासदों और सफाई कर्मचारी महिलाओं को किया सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार गुरुवार को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में रानी अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौ वीं जयंती के अवसर पर महिला सभासदों एवं नगर […]

You May Like

advertisement