पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद के कानून व्यवस्था के संबंध में की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित

पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद के कानून व्यवस्था के संबंध में की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ जनपद की कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई । गोष्ठी के दौरान श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर/अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।आपरेशन कन्विक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, हत्या दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु भी निर्देश दिये गये। चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्य योजना तैयार करके प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनशिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने, थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल-मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, साथ ही आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गांवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु बताया गया।
गोष्ठी के दौरान जनपद बरेली के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी सहित समस्त शाखा/कार्यालय/अग्रिनशमन विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजय बाल्मीकि मर्डर केस: शूटर विनय और सट्टा माफिया तन्नू समेत 5 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri May 30 , 2025
अजय बाल्मीकि मर्डर केस: शूटर विनय और सट्टा माफिया तन्नू समेत 5 पर गैंगस्टर की कार्रवाई दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना बारादरी इलाके में सनसनीखेज मर्डर और सट्टेबाजी में लिप्त बदमाशों के गैंग डी- 233 पर अब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इस खतरनाक गैंग के पांच […]

You May Like

advertisement