उत्तराखंड: मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल

उत्तराखंड: मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल,
सागर मलिक

Mussoorie Accident : एक घायल ने बताया कि वे तीन लोग मसूरी गए थे। लौटते वक्त उनकी कार ग्लोगी के पास खाई में गिर गई। दो लोग खाई में हैं।

देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात मेजर अंशुमान त्रिखा ने फोन पर घटना की जानकारी दी। टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि वे तीन लोग मसूरी गए थे। लौटते वक्त उनकी कार ग्लोगी के पास खाई में गिर गई। दो लोग खाई में हैं।

एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दोनों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों की जान जा चुकी थी। मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष और कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून के रूप में हुई। शवों को मोर्चरी कोरोनेशन भिजवाया गया ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बेटी और दामाद ने मिलकर पिता के साथ किया धोखा, फर्जी साइन कर खाते से 1.10 करोड़ रुपए निकाले, केस दर्ज

Fri May 30 , 2025
उत्तराखंड: बेटी और दामाद ने मिलकर पिता के साथ किया धोखा, फर्जी साइन कर खाते से 1.10 करोड़ रुपए निकाले, केस दर्ज,सागर मलिक महेश महाराज पुत्र राघव भट्ट निवासी दयानंद नगरी ज्वालापुर बीएचईएल ने उनके खाते से पैसे निकलने की शिकायत दर्ज करवाई थी। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएचईएल से […]

You May Like

advertisement