कौशल रोजगार का वरदान : प्रोफेसर दिनेश कुमार

कौशल रोजगार का वरदान : प्रोफेसर दिनेश कुमार

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

विद्यार्थियों के सपने साकार, कुलपति ने अपने हाथों से वितरित किए नियुक्ति पत्र।
प्लेसमेंट को 100 प्रतिशत ले जाने का रखा लक्ष्य।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने 12 विद्यार्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनके सुखद भविष्य की कामना की। इन विद्यार्थियों की नियुक्ति एनटीके इंडिया हाइड्रोलिक और एडवर्ब टेक्नोलॉजी में हुई है। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि कौशल रोजगार का वरदान है। जिसके हाथ में हुनर है, उसे दुनिया के किसी भी कोने में रोजगार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कई प्रोग्राम में प्लेसमेंट सौ प्रतिशत है। सभी प्रोग्राम की प्लेसमेंट को सौ प्रतिशत पर पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। अभी विश्वविद्यालय के 81 फीसदी विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिल रहा है, जबकि बाकी के काफी विद्यार्थी एंटरप्रेन्योरशिप कर रहे हैं और कुछ ने निजी व्यवसाय शुरू कर लिए हैं। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय शीघ्र ही कई और भी रोजगारपरक प्रोग्राम शुरू करेगा। उन्होंने नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
बीवॉक मैकाट्रॉनिक्स के विद्यार्थी अभिषेक, अमित, द्रविड़ बघेल, सोनू कुमार, मीनू, बीवॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग के विद्यार्थी मोहित और विनय सोनक को एनटीके इंडिया हाइड्रोलिक ने और बीवॉक मैकाट्रॉनिक्स के विद्यार्थी प्रियांशु, बीवॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग के विद्यार्थी अजय, अफसर और बीवॉक रोबोटिक्स ऑटोमेशन के विद्यार्थी विनोद तथा रितिका गोयल को एडवर्ब टेक्नोलॉजीज ने चयनित किया है।
चयनित विद्यार्थियों ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रति आभार ज्ञापित किया।
नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले विद्यार्थियों को कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने बधाई दी और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का नाम ऊंचा करने का आह्वान किया। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इसके लिए स्किल फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, डिप्टी प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग ऑफिसर डॉ. विकास भदौरिया और कॉरपोरेट रिलेशंस एंड इंगेजमेंट की उप निदेशक डॉ. वैशाली माहेश्वरी को बधाई दी।
विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण संरक्षण हमारा मौलिक दायित्व : डा अंकेश्वर

Thu Jun 5 , 2025
पर्यावरण संरक्षण हमारा मौलिक दायित्व : डा अंकेश्वर वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पेड़ लगाना परमार्थ का कार्य है : प्रो ढींगरा कुरुक्षेत्र 5 जून : स्वदेशी जागरण मंच, कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और यूआईईटी के इको क्लब के साथ पर्यावरण दिवस पर विश्वविद्यालय व शहर में व्यापक स्तर […]

You May Like

advertisement