उत्तराखंड: ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे उत्तराखंड आने वाले वाहन, सभी सीमाओं पर अंदर तक लगाए गए हैं ANPR कैमरे

उत्तराखंड: ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे उत्तराखंड आने वाले वाहन, सभी सीमाओं पर अंदर तक लगाए गए हैं ANPR कैमरे,
सागर मलिक

उत्तराखंड आने वाले वाहन अब ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे। सभी सीमाओं पर अंदर तक एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरे की नजर से बचेगा तो दूसरा कैमरा ग्रीन सेस काट देगा।

अब राज्य की सीमा के भीतर घुसने वाला दूसरे राज्य का वाहन ग्रीन सेस कटौती से बच नहीं पाएगा। अगर एक कैमरे से बच गया तो दूसरा कैमरा अपना काम कर देगा। एक बार कटा हुआ ग्रीन सेस 24 घंटे तक वैध होगा,

परिवहन मुख्यालय प्रदेशभर में इस महीने के आखिर तक ग्रीन सेस कटौती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए चुनी गई एजेंसी से नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया का समझौता हो चुका है। अब वाहन पोर्टल से भी तालमेल बनाया जा रहा है। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही कोई बाहरी राज्य का वाहन उत्तराखंड की सीमा में प्रविष्ट होगा, तो उसका ग्रीन सेस कैमरे की मदद से कट जाएगा।

सभी सीमाओं पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन(एएनपीआर) कैमरे लगाए गए हैं। सनत ने बताया कि जैसे ही वाहन उस कैमरे की नजर में आएगा, उसका ग्रीन सेस फास्टैग खाते से कट जाएगा। अगर किसी कारण वाहन एक कैमरे से बच गया तो अगले कैमरे से ग्रीन सेस कट जाएगा। उन्होंने बताया कि एक बार ग्रीन सेस कटने के बाद 24 घंटे तक नहीं कटेगा। 24 घंटे बाद फिर एंट्री करने की सूरत में ग्रीन सेस कटौती होगी।

इतना वसूला जाएगा ग्रीन सेस
भारी वाहन-3 एक्सल 450, भारी वाहन- 4 से 6 एक्सल 600, 7 एक्सल या इससे अधिक 700, मध्यम और भारी माल वाहन(7.5-18.5 टन) 250, हल्के माल वाहन(3-7.5 टन) 120 डिलीवरी वैन(3 टन तक) 80, भारी निर्माण उपकरण वाहन 250, बस(12 सीट से अधिक) 140, मोटर कैब, मैक्सी कैब और पैसेंजर कार 80,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश

Sun Jun 8 , 2025
उत्तराखंड: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश,सागर मलिक पत्नी ने फ्लैट की बालकनी से कूदने का प्रयास किया, लेकिन पति ने पत्नी के दोनों हाथ पकड़कर कूदने से बचा लिया। पति से झगड़ा होने पर एक महिला ने चौथी मंजिल की बालकनी […]

You May Like

advertisement