नशामुक्ति अभियान के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

जगदलपुर 09 जून 2025/ नशामुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टोरेट के आस्था सभागार में आयोजित उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित एसडीएम श्री भरत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक तथा पुलिस, स्कूल शिक्षा, समाज कल्याण विभाग और टास्क फोर्स से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
          बैठक में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर कलेक्टर ने कहा कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि समाज और परिवार के लिए भी घातक है। उन्होंने सभी विभागों को नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस दिशा में विशेष रूप से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने हेतु कार्यशाला आयोजित करने, गांव-गांव में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरण करने तथा नशा करने वालों के पुनर्वास हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       बैठक में पुलिस विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर कठोरता से रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 21 मई से 08 जून 2025 की अवधि में कोटपा के विभिन्न अधिनियमों के तहत कुल 35 प्रकरण में चालानी कार्यवाही तथा 6 बी कोटपा अधिनियम के तहत 08 प्रकरण के तहत कुल 43 प्रकरणों में 8350 रुपए की राजस्व वसूली की गयी है। वहीं नशामुक्ति एवं एक युद्ध नशे के विरुद्ध चलाये गये जनजागरूकता अभियान के तहत विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया, रैली, बैनर, पोस्टर, नशामुक्त भारत माध्यम से नशामुक्ति अभियान चलाया रहा है। साथ ही अब तक कुल 21 आरोपियों के विरुद्ध पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर अब तक कुल 14 आरोपियों के विरूद्ध कमिश्नर बस्तर संभाग द्वारा निरूद्ध आदेश जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रान्तर्गत 31 मई 2025 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा कोटपा अधिनियम के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कोटपा के विभिन्न अधिनियम विशेषकर 6 बी कोटपा अधिनियम के तहत शैक्षणिक संस्थानों से 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू आदि के विक्रय करने पर कार्यवाही की गयी है, साथ ही मानस टोलफ्री नंबर 1933 के संबंध में भी बैनर-पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं नशे से ग्रस्त लोगों की पहचान कर उन्हें उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
       बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी गई और नशामुक्ति अभियान के हर पहलू पर गंभीरता से कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आगामी एक माह के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्थानांतरण नीति वर्ष 2025

Mon Jun 9 , 2025
स्थानांतरण के लिए 13 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे 14 जून से 25 जून तक होंगे स्थानांतरण सुकमा, 8 जून 2025/छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 के लिए राज्य के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी किया है, जिसके अनुसार […]

You May Like

Breaking News

advertisement