वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भुता-सिरौली इंस्पेक्टर सस्पेंड, सुभाषनगर और फतेहगंज पश्चिमी लाइन हाजिर तथा 12 अन्य थानों के बदले थाना प्रभारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनपद की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त तथा अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 12 निरीक्षकों के तबादले किए हैं, तथा दो इंस्पेक्टरों को सस्पेंड व दो इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर किया गया है। इन तबादलों के तहत कई थाना प्रभारी भी बदले गए हैं, इसी के साथ कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस फेरबदल से थाना स्तर पर कार्यक्षमता और जवाबदेही बढ़ाने का प्रयास किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने काम में लापरवाही बरतने वाले सिरौली इंस्पेक्टर रामरतन और भुता इंस्पेक्टर भारत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। जबकि सुभाषनगर और फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया है। जिन इंस्पेक्टरों के तबादले हुए हैं उनमें रविन्द्र कुमार को इज्जतनगर थाने से हटाकर भुता थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं मदन मोहन चतुर्वेदी को साइबर थाना से हटाकर एएचटी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जगत सिंह को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से थाना सिरौली का प्रभारी बनाया है जबकि चंद्रप्रकाश शुक्ला को बिथरी चैनपुर थाने की कमान सौंपी गई है। अभिषेक कुमार को बिथरी से हटाकर सीबीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सुरेश चंद्र गौतम को सीबीगंज से किला भेजा गया है, राजेश कुमार को किला से शेरगढ़, आशुतोष द्विवेदी को शेरगढ़ से देवरनियां थाने, दिनेश कुमार शर्मा को देवरनियां थाने से साइबर थाने में स्थानांतरित किया गया है। वहीं धर्मेन्द्र सिंह को सुभाषनगर के रिजर्व पुलिस लाइंस और अरुण कुमार श्रीवास्तव को पुलिस लाइंस से सुभाषनगर थाना भेजा गया है। भमौरा इंस्पेक्टर क्राइम राजकुमार शर्मा को भमौरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अतिरिक्त दो निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। सुरेन्द्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर क्राइम फतेहगंज पश्चिमी और प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को इंस्पेक्टर क्राइम फतेहगंज पश्चिमी से रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल से पुलिसिंग को बेहतर बनाने की उम्मीद की जा रही है, जिससे अपराध नियंत्रण और आम जनता से संवाद में तेजी लाई जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार को तहसील सदर में किया गया शरवत वितरण

Wed Jun 11 , 2025
ज्येष्ठ माह के पांचवे बड़े मंगलवार को तहसील सदर में किया गया शरवत वितरण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : हिंदू पंचांग के 12 महीनों के नाम 12 नक्षत्रों के नाम पर रखे गए हैं। नियमानुसार पूर्णिमा पर चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उसी नक्षत्र के नाम से उस […]

You May Like

advertisement