सुकमा, 11 जून 2025/ जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोरनापाल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुकानार एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोंगपाल में शैक्षिक पदों पर भर्ती किये जाने पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार उपरान्त अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन जिले के अधिकारिक वेबसाइट सुकमा डॉट जीओवी डॉट इन पर किया गया। प्राकाशित अनंतिम मेरिट सूची के शैक्षिक पद (शिक्षक कला समूह एवं सहायक शिक्षक अंग्रेजी) में यदि किसी आवेदक को आपत्ति हो तो अभ्यर्थी 16 जून 2025 सायं 5ः30 बजे तक जिला शिक्षा कार्यालय में उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश रौनापार थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में मंगलवार की रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी। बुधवार की सुबह जानकारी मिलने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। गांव के पास भीमबर-बाजार गोसाईं मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर रौनापार के साथ […]