आदिवासी एवं अनुसूचित जाति के उत्कृष्ट खिलाड़ी छात्राओं का प्रारंभिक चयन 1 से 3 जुलाई तक16 से 30 जून तक प्राप्त कर सकते है आवेदन पत्र

रायगढ़, 13 जून 2025/ आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में नवीन सत्र 2025-26 के लिए आदिवासी एवं अनुसूचित जाति के उत्कृष्ट खिलाड़ी छात्राओं का प्रारंभिक चयन 1 से 3 जुलाई 2025 तक कन्या क्रीड़ा परिसर धरमजयगढ़ के मैदान पर आयोजित होगी। जिसके लिए आवेदन पत्र कार्यालय शा.कन्या क्रीड़ा परिसर धरमजयगढ़ में 16 जून से 30 जून 2025 तक प्रात: 10 से 12 बजे एवं शाम 4 से 5 बजे तक प्राप्त किए जायेंगे।  
              सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु छात्राओं को कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक अध्ययनरत होना चाहिए। माध्यमिक स्तर तक अधिकतम आयु 14 वर्ष से कम (31 दिसम्बर 2025 की स्थिति में)हो, एक ही कक्षा में लगातार 2 वर्षो तक अनुतीर्ण न हो, प्रवेश के लिए जिले या क्षेत्र का कोई बंधन नहीं हो एवं आवेदन पत्र के साथ अंकसूची की सत्यापित प्रति, जाति प्रमाण-पत्र, खेलकूद प्रमाण-पत्र के साथ 1 से 3 जुलाई 2025 तक समय 8.30 बजे प्रात: काल अभिभावक के साथ शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर धरमजयगढ़ में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए बैटरी टेस्ट 10 प्रकार के होंगे जिनमें 50/100 मीटर दौड़, 200/400 मी.दौड़, उछाल परीक्षण, शटल रन, स्फूर्तिदायक परीक्षण, शक्ति परीक्षण, अपर बाडी बेंडिग़, पुश अप, लेग रेजिंग, शीटअप शामिल है।
प्रवेशित छात्राओं को मिलेगी ये सुविधाएं
प्रवेशित छात्राओं को कन्या क्रीड़ा परिसर छात्रावास में निवास करना अनिवार्य होगा तथा निम्न सुविधायें जैसे 2 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से शिष्यवृत्ति, प्रतिवर्ष गणवेश सुविधा, प्रतिवर्ष स्पोर्ट्स कीट्स साथ ही परिसर में हॉकी, नेटबाल, व्हालीबॉल, कबड्डी, हैण्डबाल एवं एथलेटिक्स विधाएं संचालित है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से बाल सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों दी गई कानूनी जानकारी

Fri Jun 13 , 2025
रायगढ़, 12 जून 2025/ विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर पर श्री संजय जायसवाल, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के निर्देशन में, श्री शान्तनु कुमार देशलहरे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह रायगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर […]

You May Like

Breaking News

advertisement