असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग 14 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर 13 जून 2025/ जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर एवं आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्वरोजगार की संभावनाओं से उन्हे सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। लाइवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी अुनसार प्रशिक्षण के लिये 14 जून को लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के एैसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में कांउसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है। 

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

Fri Jun 13 , 2025
नगर पालिक निगम रायपुर, सीबीडीए और बीपीसीएल के मध्य हुआ एएमयू रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ को शुद्ध हरित राज्य की दिशा में ले जाने के उद्देश्य से आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। राज्य सरकार की सतत योजना के अंतर्गत कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीबीडीए श्री सुमित सरकार, हेड […]

You May Like

Breaking News

advertisement