कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक रेडक्रॉस द्वारा संचालित भवनों के जीर्णोद्धार कार्यों को पूर्ण करने संबंधित निर्माण एजेंसी को दिए निर्देश कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने रेडक्रॉस में सदस्यता बढ़ाने के दिए निर्देश  

रायगढ़, 14 जून 2025/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायगढ़ श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रायगढ़ के कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने रेडक्रॉस सोसायटी के काम-काज की समीक्षा की।
           कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जिला दिव्यांगजन पुर्नवास केन्द्र रायगढ़ हेतु नवीन मशीनों के मांग एवं विकृति सुधार हेतु सहायक उपकरणों के क्रय के संबंध में चर्चा की। उन्होंने गत बैठक के पालन-प्रतिवेदन के तहत दिव्यांगजन एवं पुर्नवास केन्द्र हेतु फिजियोथैरेपी के नवीन मशीनों के खरीदी के संबंध में कोटेशन प्राप्त कर तत्काल कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रेडक्रॉस के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि रेडक्रॉस में सदस्यता अभियान को बढ़ाया जाए, जिससे जरूरतमंद लोगों के लिए चलने वाली सेवा गतिविधियों का दायरा बढ़ सके। जिसके लिए उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को जिले के उद्योगों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों से रेडक्रॉस की सदस्यता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करने को कहा।  
            कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कार्यालय हेतु बाथरूम निर्माण एवं पुराने कक्ष, दालभात केन्द्र का जीर्णोद्धार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जीर्णोद्धार के कार्य को संबंधित निर्माण एजेंसी को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी तरह रेडक्रॉस द्वारा संचालित दुकानों के हस्तांतरण के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आशा निकेतन वृद्धाश्रम महिला वार्ड के जीर्णोद्धार कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा बताया गया कि जिला समन्वयक के रिक्त पद हेतु नाम सहमति के साथ प्रस्तावित किया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि संबंधित द्वारा अपने मूल कार्य को प्रभावित न करते हुए दायित्व का निर्वहन करना होगा, जिसके आधार पर सहमति प्रदान की जा रही है।
           इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.अनिल कुमार जगत, डॉ.एच.एस.उरांव, सिविल सर्जन डॉ.दिनेश पटेल, डॉ.भानू प्रताप पटेल, श्री संतोष अग्रवाल, प्रो.अम्बिका वर्मा, श्री मुकेश शर्मा, श्री संतोष टिबरेवाल, श्री अनिल अग्रवाल, श्री गोपी ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रेडक्रॉस ने दी अपनी सेवाओं की जानकारी
रेडक्रॉस द्वारा बताया गया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला-शाखा रायगढ़ द्वारा विभिन्न प्रकार की किफायती सेवाएं संचालित की जा रही है। जिसमें रेडक्रॉस मेडिकल स्टोर संचालित की जा रही है जिसमें इथिकल दवाईयों पर एमआरपी रेट से 5 प्रतिशत एवं नॉन इथिकल जेनेरिक दवाईयों पर 50 प्रतिशत तथा सर्जिकल सामग्री पर 20 से 60 प्रतिशत की छूट के साथ जनसामान्य के लिए उपलब्ध करवायी जा रही है। इसी प्रकार वर्ष 2024 से अब तक 33 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क एंबुलेंस सेवाएं प्रदान की गई। वहीं 28 लावारिस लाशों का कफन-दफन किया गया। 9174 मरीजों को फिजियोथेरेपी की सुविधा और 164 जरूरतमंद मरीजों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। साथ ही 87 ऑक्सीजन सिलेंडर, 07 व्हीलचेयर, 02 वाटर बेड और 05 मरीज को एयर बेड उपलब्ध कराया गया। आशा निकेतन वृद्धाश्रम का संचालन भी किया जा रहा है। जिसमें वर्तमान में 7 पुरुष, 25 महिलाएं सहित कुल 32 लोग निवासरत हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला परिवहन कार्यालय का स्थान परिवर्तन16 जून से अब नये स्थल उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया के पास संपादित होगा परिवहन कार्यालय

Sat Jun 14 , 2025
रायगढ़, 14 जून 2025/ जिला परिवहन अधिकारी ने रायगढ़ जिलेवासियों को जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का स्थान परिवर्तन किया जा रहा है। 16 जून 2025 से कार्यालय का नवीन स्थान जिला परिवहन कार्यालय, पता-उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया, रायगढ़ में आगामी कार्यालयीन समस्त कार्य संपादित किए जायेंगे।

You May Like

Breaking News

advertisement