अग्रवाल सभा ने विमान हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. द्वारा आलमगिरीगंज स्थित श्रीराम कॉम्प्लेक्स में पदाधिकारियों व विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक हुयी, इस दौरान विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि प्रदान की गयी।अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल व संरक्षक एड. अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे व केदारनाथ में । हुयी हैलीकाप्टर दुर्घटना में भारी संख्या में जनहानि हुयी है, देश में सैकडो परिवार गम में डूबे हुए हैं, अग्रवाल सभा ने मृतकों की आत्मा की शांति व उनके परिजनों को इस कठिन कष्ट्र को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी। इसके अतिरिक्त समाजसेवा में रत अग्रवाल सभा द्वारा शीघ्र ही “महाराजा अग्रसेन रसोई” नाम से प्रकल्प शुरू कर निर्धन वर्ग को भोजन सेवा प्रदान करने की योजना पर विचार विमर्श हुआ ।
इस अवसर पर महामंत्री एड दिनेश कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), मीडिया प्रभारी एड़. हर्ष कुमार अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, एड़. अनुपम अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विजय कृष्ण गोयल, कमल गोयल, प्रदीप कुमार अग्रवाल (आयकर), राज कुमार अग्रवाल,अरविन्द अग्रवाल समेत काफी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली का करंट लगने से छत से गिरकर युवक की मौत

Tue Jun 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में गांव भूड़ मड़ौली में आधी रात के बाद बिजली करंट लगने से छत से गिरने के कारण युवक की सोमवार सुबह को मौत हो गई। युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा लगाने वाली महिला के खिलाफ परिजनों ने शिकायत की है।जिस पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement