आकाशवाणी बरेली का 32वा स्थापना दिवस मनाया गया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आकाशवाणी केन्द्र परिसर में आकाशवाणी का 32वा स्थापना दिवस धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने आकाशवाणी बरेली के साथ बिताई हुई खट्टी मीठी यादों को आपस में साझा किया।केन्द्र प्रमुख अजय कुमार अवस्थी ने कहा कि आकाशवाणी से जुड़कर हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है। कार्यक्रम प्रमुख डॉ. विनय वर्मा ने सभी को आकाशवाणी की गरिमा का पालन करने की सीख दी।पुराने समय और अब के समय तक आकाशवाणी अनेकों पड़ाव से गुजरी है उन सभी यादों को अपने हृदय में बसाकर रखना चाहिए। प्रसारण अधिशासी गौरव सक्सेना ने कहा कि सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेक्षित देते हुए आकाशवाणी की लोकप्रियता दिन दूनी रात चौगुनी बढ़े ऐसी आशा की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रजनीश गुप्ता, अशोक कुमार, धीरेन्द्र कुमार,संदेश कुमार सक्सेना, ठाकुर दास,उमेश कुमार अग्रवाल,पंकज सक्सेना,धारा सिंह,देवेन्द्र रावत,प्रदीप मिश्रा,डॉ. रविन्द्र कुमार, शीशपाल, रविन्द्र मिश्रा,शिप्रा श्रीवास्तव,भावना कंचन, पूजा शर्मा, मानसी,नीतू त्रिपाठी,अनुप्रिता सिंह, पूनम,रोचना मिश्रा,शुभी मित्तल, राखी गंगवार,नाजमा, मुनव्वर जहां,सत्यपाल, निर्भय यादव,सुरेन्द्र गंगवार,राकेश शर्मा, मोहम्मद परवेज़,हरीश मौर्य आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजेश तिवारी और अमृता सिंह ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक (नगर) बरेली द्वारा मंगलवार की परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का किया गया भ्रमण

Wed Jun 18 , 2025
पुलिस अधीक्षक (नगर) बरेली द्वारा मंगलवार की परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का किया गया भ्रमण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक (नगर) बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली ग्राउण्ड़ में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण […]

You May Like

Breaking News

advertisement