पुलिस अधीक्षक (नगर) बरेली द्वारा मंगलवार की परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का किया गया भ्रमण

पुलिस अधीक्षक (नगर) बरेली द्वारा मंगलवार की परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का किया गया भ्रमण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक (नगर) बरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली ग्राउण्ड़ में आयोजित मंगलवार परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की फिटनेस, वर्दी, और टर्नआउट की जांच की तथा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपनी वर्दी और टर्नआउट को उच्च स्तर पर बनाए रखें ताकि पुलिस बल की छवि और अनुशासन का मान बढ़े। परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया। इस दौरान विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि कार्यकुशलता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सकें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब 30 जून तक विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में करें आनलाइन आवेदन

Wed Jun 18 , 2025
अब 30 जून तक विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में करें आनलाइन आवेदनबदायूँ: 17 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता टीवी न्यूज़ बदायूं। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत […]

You May Like

advertisement