सीडीओ ने की पीएम सूर्यघर योजना के कार्यों की समीक्षा

सीडीओ ने की पीएम सूर्यघर योजना के कार्यों की समीक्षा

बदायूँ: 18 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, सहायक निबंधक सहकारिता विभाग, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक सम्भागीय अधिकारी परिवहन, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत, प्राचार्य डिग्री कालेज, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, एलडीएम पंजाब नेशनल बैंक, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड-2 एवं जनपद में कार्यरत समस्त वेन्डर्स ने प्रतिभाग किया। बैठक में जनपद में आयोजित कृषक गोष्ठी के कृषक भी सम्मिलित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा योजना के संबंध में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कृषकों को समस्त जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने सभी जनपदीय अधिकारियों को योजनान्तर्गत प्रदत्त लक्ष्य की समीक्षा की गई एवं वेन्डर्स को योजना के अंतर्गत आ रही समस्याओं को सुना गया। बैठक में उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं एल0डी0एम0 पंजाब नेशनल को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश प्रदान किये गये। उन्होंने गोष्ठी में सम्मिलित किसानों को उक्त योजना का लाभ लेने व जनसामान्य को भी जागरूक करने की अपील की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकारों की आवाज बनकर गरजी श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल

Thu Jun 19 , 2025
पत्रकारों की आवाज बनकर गरजी श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पत्रकार हितों की लंबित मांगो को लेकर गोहाना में आयोजित हुई प्रेस वार्ता। गोहाना 19 जून : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गोहाना इकाई द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पत्रकार हितैषी […]

You May Like

advertisement