आज़मगढ़ : 2017 के पहले पता नहीं चलता था कि सड़क में गढ्ढा है कि गढ्ढे में सड़क – सीएम योगी आदित्यनाथ

@ विकास ने बदली आजमगढ जिले की पहचान- सीएम योगी
@ पिछली सरकारें विकास की बजाय डी-कंपनी और दाऊद गिरोह के साथ साझेदारी करती थीं- सीएम योगी
@ किसी भेदभाव के बिना युवाओं को मिल रहा है रोजगार-सीएम योगी
@ विकास ने बदली आजमगढ जिले की पहचान- सीएम योगी

@ देश और प्रदेश की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा- सीएम योगी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का शुभारंभ कर CM योगी ने साधा निशाना, कहा-

अब विकास को कोई नहीं रोक सकता, किसी भेदभाव के बिना युवाओं को मिल रहा है रोजगार, 2017 से पहले चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकलते थे, 2017 के पहले पता नहीं चलता था कि सड़क में गढ्ढा है कि गढ्ढे में सड़क, वो विकास नहीं डी कंपनी को पालते थे, दाउद के साथ पार्टनरशिप करते थे

आजमगढ़ संवाददाता
आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहां कि उत्तर प्रदेश
राज्य को विकास के नए आयामों पर ले जाने का प्रतीक बना यह लिंक एक्सप्रेसवे 91.352 किलोमीटर लंबा है जिसे ₹7,283 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए समर्पित किया और खुद अपने काफिले के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।इससे पहले आजमगढ़ के सलारपुर, फूलपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले आजमगढ़ पहचान के संकट से जूझता था, लेकिन आज यह अदम्य साहस का गढ़ बन चुका है। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के प्रयासों का परिणाम है, जो उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे आजमगढ़ के साथ-साथ अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर और गोरखपुर को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

यह कनेक्टिविटी पटना से दिल्ली तक की यात्रा को आसान बनाएगी- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि आजमगढ़ से गोरखपुर तक यह लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहा है। यह कनेक्टिविटी पटना से दिल्ली तक की यात्रा को आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2017 में केवल दो एक्सप्रेसवे (यमुना और आगरा-लखनऊ) थे जिसमें आगरा-लखनऊ अधूरा ही था जिसे डबल इंजन की सरकार ने पूरा किया, लेकिन अब 340 किलोमीटर का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, 300 किलोमीटर का बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और 91 किलोमीटर का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे चालू हो चुके हैं। इसके अलावा, गंगा एक्सप्रेसवे (600 किलोमीटर), लखनऊ-कानपुर, बलिया लिंक सहित छह एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे ने 3 घंटे की दूरी को 40-45 मिनट में सिमटने का गौरव हासिल किया है। सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर इतना मजबूत होगा कि उत्तर प्रदेश को समृद्ध होने से कोई रोक नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत एक विकसित भारत होगा उसे विकसित भारत के लिए विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने के दिशा में डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों का एक प्रतिफल है कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से अब एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले सड़कों का हाल ऐसा था कि गड्ढे में सड़क थी या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चलता था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास तो हो गया था, लेकिन जमीन तक नहीं खरीदी गई थी। ₹15,200 करोड़ में 110 मीटर चौड़ा एक्सप्रेसवे बनाना चाहते थे, हमने उसे 120 मीटर चौड़ा करके ₹11,800 करोड़ में बनवाया। बचे हुए पैसों की डकैती किसकी होती, जनता समझती है।
पिछली सरकारें विकास की बजाय डी-कंपनी और दाऊद गिरोह के साथ साझेदारी करती थीं- सीएम योगी
सीएम योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारें विकास की बजाय डी-कंपनी और दाऊद गिरोह के साथ साझेदारी करती थीं, सुरक्षा में सेंध लगाती थीं और आजमगढ़ को आतंक का गढ़ बना दिया था। 2007-08 में शिवली नेशनल कॉलेज में अजीत राय की हत्या वंदे मातरम गाने की वकालत के लिए हुई थी, लेकिन अब ऐसा दुस्साहस कोई नहीं कर सकता। आज कोई प्रदेश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करता है तो उसके लिए यमराज का टिकट पहले से कट जाता है।
देश और प्रदेश की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि अब देश और प्रदेश की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक इसके उदाहरण हैं। जो सुरक्षा में सेंध लगाएगा, उसे यमराज का टिकट मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ प्रयागराज, अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान रामलाल के भव्य मंदिर का निर्माण होना काशी में काशी विश्वनाथ धाम का होना मां विंध्यवासिनी धाम का विकसित होना चित्रकूट धाम का विकसित होना यह सभी आज एक नई पहचान दिला रहे हैं। मथुरा-वृंदावन में भी हमारा कार्य प्रारंभ हो चुका है। आजमगढ़ में महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज संस्कृति की पहचान को मजबूत कर रहे हैं।
किसी भेदभाव के बिना युवाओं को मिल रहा है रोजगार- मुख्यमंत्री
सीएम ने 60,244 पुलिस भर्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि बिना सिफारिश या पैसे के हर जाति-संप्रदाय के युवा, जिसमें 12,045 बेटियां शामिल हैं, नौकरी पा रहे हैं। 2017 से पहले चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकलते थे, लेकिन अब सबका साथ, सबका विकास हो रहा है। उन्होंने एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की बात कही, ताकि नौजवानों को स्थानीय रोजगार मिले और उन्हें देश-दुनिया में सम्मान मिले।
विकास ने बदली आजमगढ जिले की पहचान- सीएम
सीएम योगी ने कहा कि पहचान के संकट से जूझ रहे आजमगढ़ ने दो-दो मुख्यमंत्री दिए, लेकिन उसे पहचान नहीं मिल सकी। आज डबल इंजन की सरकार की वजह से आजमगढ़ विकास की मुख्यधारा में शामिल हो चुका है। यह लिंक एक्सप्रेसवे न सिर्फ आजमगढ़ को गोरखपुर से जोड़ेगा, बल्कि पूरे पूर्वांचल को एक नई गति देगा। सीएम योगी ने कहा कि पहले आजमगढ़ के नाम से लोग डरते थे। 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार ने आजमगढ़ की साड़ी, ब्लैक पॉटरी और हरिहरपुर के संगीत घराने को नई पहचान दिया। पहले इनकी अनदेखी हुई, लेकिन अब निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और नीलम सोनकर जब सांसद हुए तो जिले में विकास ने रफ्तार पकड़ी। औद्योगिक विकास की बात करते हुए सीएम ने कहा कि एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक क्लस्टर विकसित हो रहे हैं, जिससे युवाओं को गांव में ही रोजगार मिलेगा। अब नौजवानों को पहचान का संकट नहीं झेलना पड़ेगा। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में 16 एयरपोर्ट, जिसमें चार अंतरराष्ट्रीय और फोरलेन कनेक्टिविटी है जिसने उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

सीएम योगी ने देखा लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य से संबंधित प्रदर्शनी
सीएम योगी ने लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य लेकर लगाई गई सैंड व फोटो प्रदर्शनी को भी देखा।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रदेश की कनेक्टिविटी क्रांति का प्रतिबिम्ब: मंत्री नन्दी
पूर्वांचल की प्रगति, समृद्धि और आर्थिकी को नई गति प्रदान करने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के जनपद आजमगढ़ में आयोजित लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने कहा कि समृद्ध, खुशहाल और उन्नत पूर्वांचल का जो स्वप्न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखा है, आज उसमें एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ रहा है!
मंत्री नन्दी ने कहा कि एक समय था जब पूर्वांचल की पहचान अराजकता और माफियाराज के कारण होती थी। सत्ता के संरक्षण में उद्यमियों से वसूली का कारोबार फल-फूल रहा था। न तो निवेश सुरक्षित था और न ही निवेशक।
लेकिन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक मिसाल बनी है। संगठित अपराध की कमर टूट गयी है और माफियाराज समूल नष्ट हो गया है।
प्रधानमंत्री के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नये भारत का नया उत्तर प्रदेश निवेश के माध्यम से समृद्धि की नई ईबारत लिख रहा है। उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में एक नई पहचान मिली है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से एक बहुप्रतीक्षित परियोजना धरातल पर साकार हो रही है। यह परियोजना आजमगढ़ की तरक्की के द्वार खोलने जा रही है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क नहीं है, यह विकास की एक नई दिशा है। यह गति के साथ-साथ समृद्धि का मार्ग है।
लगभग 91.352 किलोमीटर लम्बा एवं भूमि अधिग्रहण समेत लगभग 7283.28 करोड़ की लागत से निर्मित यह एक्सप्रेसवे अत्याधुनिक तकनीकि एवं सुविधाओं से लैस है! गोरखपुर और आजमगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ने से आवागमन व ट्रांसपोर्टेशन सुलभ एवं सस्ता होने जा रहा है!
यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के चौमुखी विकास के साथ ही आर्थिक एवं औद्योगिक प्रगति का महामार्ग सिद्ध होगा! जनसुविधा परिसर एवं यात्री सुविधाओं की दृष्टि से भी इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे के बाद अब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी क्रांति का प्रतिबिम्ब है!

पूरे देश के कुल एक्सप्रेवेज का 50 प्रतिशत हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में है- अनिल राजभर

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के जनपद आजमगढ़ में आयोजित लोकार्पण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनील राजभर भी सम्मिलित हुए। अनील राजभर ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश के कुल एक्सप्रेवेज का 50 प्रतिशत हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश में है! यह प्रत्येक उत्तर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है
जिस तरह से नदियाँ कृषि विकास की जीवन धारा हैं ठीक उसी प्रकार एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास की जीवन धारा हैं! कनेक्टिविटी डेवलपमेंट का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक कोने तक औद्योगिक विकास की रोशनी पहुंच रही है! कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के चंद्रशेखर गोस्वामी का सीएम योगी की कार्यशैली पर आधारित गीत सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान, नंद गोपाल नंदी, गिरीश चंद्र यादव, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, विक्रांत सिंह रिशु, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, बंदना सिंह, सत्येंद्र राय, मनोज यादव, मंडलायुक्त विवेक, डीआईजी सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा समेत कई विधायकगण व अधिकारीगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋ 81 ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਚੈੱਕ

Sat Jun 21 , 2025
ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋ 81 ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਚੈੱਕ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ/ਮੱਖੂ,20 ਜੂਨ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਰੱਬੀ ਰੂਹ ਵਜੋਂ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਅਤੇ ਦੁਬੱਈ ਦੇ ਉਘੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਡਾ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੰਸਥਾ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ […]

You May Like

Breaking News

advertisement