10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा सुनील कुमार वर्मा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने शुक्रवार को उप-निरीक्षक थाना फरीदपुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल के पुलिस उपाधीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शिकायतकर्ता रेहान अंसारी निवासी ग्राम भगवन्तापुर थाना फरीदपुर जिला बरेली से मु०अ०सं० 249/2025 धारा 109(1), 351(2), 351(3) BNS थाना फरीदपुर बरेली की विवेचना में मुल्जिमानों को फायदा पहुँचाने एवं मुकदमे को हल्का करके खत्म करने की धमकी देकर उप निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा द्वारा शिकायतकर्ता उपरोक्त से रिश्वत की मांग की गयी। जिस पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम प्रभारी, निरीक्षक प्रवीण सान्याल व टीम के सदस्यगण ने शुक्रवार को दोपहर में 10 हजार की रिश्वत लेते फरीदपुर थाना परिसर में ही गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त उप निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ग्राम रसीदपुर गढ़ी थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर हाल पता विष्णु विहार कालोनी ज्वाला नगर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर का निवासी हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माननीय न्यायालय के आदेश से नवाबगंज परिसर में खड़े लावारिस/सीज व मुकदमाती वाहन कुल 41 वाहनो की कराई नीलामी

Sat Jun 21 , 2025
माननीय न्यायालय के आदेश से नवाबगंज परिसर में खड़े लावारिस/सीज व मुकदमाती वाहन कुल 41 वाहनो की कराई नीलामी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा जनपद में चलाए जा रहे माल निस्तारण/लावारिस माल नीलामी आदि के अभियान के क्रम में दिनांक 19.06.2025 को […]

You May Like

Breaking News

advertisement