‘‘योगः एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ की थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हाई स्कूल मैदान में किया गया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री श्री नेताम ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कर प्रतिदिन योग करने का दिया संदेश

बलरामपुर 21 जून 2025/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल बलरामपुर के खेल मैदान में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर भी सामूहिक योग प्रदर्शन किया गया। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, जिला पंचातय उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी योगाभ्यास किया।
जिले से योग प्रशिक्षकों के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। सामूहिक योग कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों बच्चों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास एवं प्राणायाम कर नियमित योग के साथ प्रतिदिन योग करने प्रेरित किया। इस वर्ष ‘‘योगः एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ की थीम पर सभी लोगों ने उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ योग किया। योग की आसान संक्रियाओं को करने के साथ ही लोगों ने योग के महत्व को भी जाना। योग अपने शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। योग से नई शक्ति का संचार होता है। जिससे कार्यक्षमता बढ़ती है। उपस्थित सभी लोगों ने विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में अपने दैनिक दिनचर्या में योग क्रिया को अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने संकल्प लिया।
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने जीवन की दिनचर्या में लगातार हो रही भागदौड़, चिंता और अनियमितता के कारण मनुष्य अनेक प्रकार की शारीरिक और मानसिक बीमारियों से ग्रस्त होता जा रहा है। ऐसे में योग एक ऐसी साधना है, जो तन, मन, आत्मा और मस्तिष्क को संतुलन प्रदान करती है। आज योग को न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज विश्व भर में लोग योग को अपनाकर लाभान्वित हो रहे हैं। चाहे वह किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति हो योग सभी के लिए उपयुक्त है। बच्चों से लेकर वृद्धजनों तक, सभी योग के माध्यम से निरोग जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि योग केवल आसनों या प्राणायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मनियंत्रण और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि योग दिवस केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि यह हर गांव, हर कस्बे और हर व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए अपने दिनचर्या में शामिल करने को कहा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 600 लोग शामिल हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारीगण, स्कूली बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी इस समारोह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। योग शिक्षक ने प्रार्थना, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, भ्रदासन, वज्रासन, योग निद्रासन, मकरासन जैसे अन्य योग भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।
योग कार्यक्रम के पश्चात् कृषि मंत्री श्री नेताम के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना अंतर्गत बीज मिनी कीट का वितरण किया गया। हाई स्कूल मैदान परिसर में ही ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ मुख्य अतिथि श्री नेताम ने मौलश्री के पौधे का रोपण किया साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के द्वारा नीम एवं करंज के पौधे का रोपण भी किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि मंत्री को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Sat Jun 21 , 2025
बलरामपुर 21 जून 2025/ आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम को सर्किट हाउस में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

You May Like

advertisement