कुरुक्षेत्र में मनाए गए राज्य स्तरीय योग दिवस को योग धर्म से युग धर्म बनाने की विश्व स्तर पर मिली पहचान : नायब सिंह सैनी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, योग गुरु स्वामी रामदेव पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा के घर।

कुरुक्षेत्र, 21 जून : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र ने विश्व स्तर पर योग धर्म से योग युग बनाने की पहचान बनाई है, जो प्रदेश के लिए बहुत ही गौरव और गर्व की बात है। भाजपा की सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र का समान रूप से विकास करवा रही है। केंद्र में सरकार अपने 11 वर्ष पूरे कर चुके हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि हासिल करने के कार्य किए गए और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना गति से विकास कार्य करवा रही है। इससे प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के निवास स्थान पर बोल रहे थे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और योग गुरु स्वामी रामदेव उपस्थित रहे। इससे पहले कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर और मेला ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत भी की थी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज प्रदेश में ऐसा कोई भी जिला नहीं है, जिसको नेशनल हाईवे ना जोडता हो। प्रदेश के सभी जिले किसी न किसी नेशनल हाईवे से जुड़ चुके हैं। इस समय अच्छी सड़क होने के कारण प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने के लिए समय अभी आधा लगने लगा है। उन्होंने कहा कि हिसार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जहाज की उड़ाने शुरू कर दी है। आने वाले समय में प्रदेश में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी जिससे प्रदेश के विकास में गति आएगी और प्रदेश देश भर में अपनी एक अलग ही पहचान प्राप्त करें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को हरियाणा सरकार ने सबसे पहले अपने प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू करने का कदम उठाया। अब बच्चों को समाज और संस्कृति की सभ्यता पढ़ने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा आने की योजनाएं चल रही है, इससे उनका कई प्रकार के लाभ दिए जा रहे।उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश देश का पहला राज्य बना था जब किसानों को सभी फसलों पर को एसपी पर खरीदा गया था। इसके अलावा भी किसानों के लिए कई जन कल्याणकारी नीतियों को लागू करके लाभ पहुंचाया जा रहा है।
इस मौक़े पर नप की पूर्व चेयरमैन उमा सुधा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश में पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन बनेगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन : उदय प्रताप सिंह

Sun Jun 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक मुंबई.21 जून : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, अब राष्ट्रीय विस्तार के बाद, देश का सबसे बड़ा पत्रकारों का संगठन बनेगा। यह विचार गोरेगांव में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने व्यक्त किए।बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण […]

You May Like

Breaking News

advertisement