प्रत्येक योजना में समय-सीमा में कार्य पूर्णता और गुणवत्ता बेहद महत्वपूर्ण -डॉ आशुतोष

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लापरवाही बरतने पर सब इंजीनियर, सचिव पर कार्यवाही के निर्देश

कोरिया, 23 जून 2025/ जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शासन की सभी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रगति को लेकर दिशा- निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू, जिला पंचायत के सभी योजना प्रमुख, जनपद पंचायत बैकुंठपुर और सोनहत के सीईओ, एस डी ओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा और सभी ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

मंथन कक्ष में सीईओ जिला पंचायत ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, 15 वाँ वित्त योजना, शिक्षा विभाग के मरम्मत कार्य, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत विकास निधि, महतारी सदन निर्माण कार्य, आर जी एस ए एवं क्षमता विकास अंतर्गत जिले में हो रहे प्रत्येक कार्य की जनपद पंचायत वार समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक योजना में समय सीमा का विशेष रूप से ध्यान रखें और मानक अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृति प्रदान करने, गैप को कम करने, हितग्राहियों को समय पर किश्तों का आबंटन करने हेतु जीओ टैग करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए गए हैं और वह ग्राम पंचायतों में नहीं रह रहे हैं उनके विलोपन हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। प्रत्येक हितग्राही को 90 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जिओ टैगिंग स्तर को मानक मानकर तीन चरणों में रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

आवास योजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सब इंजिनियर सुश्री कीर्ति को और अनुपस्थिति पर ग्राम पंचायत सचिव श्री लालमन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत संगम अभियान में आजीविका गतिविधियों को बढ़ाते हुए महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु लगातार कार्य करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिले में जल संरक्षण हेतु चल रहे आवा पानी झोंकी अभियान को और तेज कर सभी जगहों पर पांच परसेंट मॉडल बनाएं। साथ ही स्वीकृत समस्त मिट्टी कार्य और बीते वर्ष के सभी पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों को ऑनलाइन पूर्णता दर्ज करने के निर्देश दिए। जिओ टैगिंग को नियमित रूप से अपडेट करते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य प्रगति पर समीक्षा करते हुए डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने नए स्वीकृति के प्रस्ताव भेजने और स्वीकृत प्रत्येक कार्य गुणवत्ता के साथ अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा कर लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु दीवार लेखन और वातावरण निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि सर्वेक्षण के निर्धारित सभी बिंदुओं पर ग्राम पंचायत सचिव त्वरित कार्रवाई करें। विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि राशि आवंटन होने के बाद सभी निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराएं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईटीआई भानपुरी में प्रवेश हेतु 25 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

Mon Jun 23 , 2025
जगदलपुर 23 जून 2025/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानपुरी में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून रात्रि 11.59 बजे तक विभागीय वेबसाईट  cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन संस्था में संचालित एक वर्षीय व्यवसाय कोपा, दो वर्षीय व्यवसाय विद्युतकार एवं […]

You May Like

advertisement