आजमगढ़।डीएम कार्यालय के सामने ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

आजमगढ़।डीएम कार्यालय के सामने ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

आजमगढ़।जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर पुलिस के विरोध में लगाए मुर्दाबाद के नारे फर्जी मुकदमे में फंसा कर पुलिस पर नाबालिको के प्रताड़ना का आरोप लगा भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर पुलिस विरोधी नारे लगाकर किया विरोध प्रदर्शन। बता दे कि बुधवार को जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान के नेतृत्व में मऊ जनपद के थाना रानीपुर ग्राम भातड़ी के बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जहानागंज थाने की पुलिस पर दो नाबालिक युवकों सत्येंद्र चौहान व अमिताभ चौहान को एक दबंग की सह पर फर्जी मुकदमे में फंसाने एवं मारपीट कर एक हफ्ते तक थाने में बंद रखने का गंभीर आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने बताया पूर्व में पत्रकार के ऊपर हमले का मामला पुलिस द्वारा जबरदस्ती नाबालिक युवकों पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है इसी मुद्दे को लेकर भारी संख्या में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख़्त सख़्त कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाए जाने की मांग की है वहीं ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को मामले की जांच कर पत्र सौंपकर दोषियों पुलिस कर्मियों के कार्रवाई की मांग किया है वहीं जिला प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए बताया अगर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं किया गया तो चौहान समाज जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रदर्शन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव पवन चौहान, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विनोद चौहान व मऊ कृष्ण चंद, अरविंद चौहान, लखेंद्र चौहान, प्रधान राजकुमार सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व हिंदू महासंघ भारत की बैठक हुई संपन्न

Thu Jun 26 , 2025
विश्व हिंदू महासंघ भारत की बैठक हुई संपन्न वाराणसी। विश्व हिंदू महासंघ भारत की बैठक वाराणसी के वाराणसी क्लब में हुई संपन्न। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह साधु प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह प्रदेश मंत्री हलधर […]

You May Like

advertisement