खनन विभाग की लापरवाही की बजह से अवैध खनन जारी, हल्का लेखपाल ने पकड़ी अवैध खनन की ट्रैक्टर ट्राली ,मिनी जेसीबी लेकर भाग गया खनन माफिया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र में ग्राम सनईयारानी मेवा कुंवर में खनन विभाग को चुनौती देकर रातदिन कर रहे हैं खेती की उपजाऊ भूमि से अवैध मिट्टी खनन। जो कि शासनादेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति, खनन माफ़िया प्रशासन की बिना अनुमति के खेती की भूमि से खनन नहीं कर सकता है। वहीं थाना क्षेत्र के दर्जनभर गाँव में खनन माफियाओं ने उपजाऊ भूमि को तालाब में तबदील कर दिया है और जिला प्रशासन एवं खनन विभाग कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। तथा इन खनन माफियाओं की ट्रैक्टर – ट्रालियों से कई बच्चों की जान जा चुकी हैं और अभी ताजा मामला है खनन माफ़िया की भागती हुई जेसीबी मशीन ने एक इण्टर की छात्रा की कुछ ही दिन पहले जान ले ली थी, जिसमें भी थाना पुलिस ने हीलाहवाली करते हुए दस दिन के मृतका छात्र का मुकदमा पंजीकृत किया था। अगर ऐसे ही खनन माफ़िया पुलिस व विभाग से सांठगांठ करके खनन की ट्रैक्टर ट्रालियों से लोगों की जान लेते रहेंगे। तो जनता का पुलिस प्रशासन एवं शासन, खनन विभाग से लोगों का विश्वास उठ जायेगा। तथा राज्य सरकार कहना है कि जनता के बीच जाएं और जनता की समस्या का ईमानदारी व लगन से समस्या का समाधान करें। लेकिन यहाँ तो जनता की समस्या को खनन विभाग एवं संबंधित विभाग सुनना ही चाहते हैं तो जनता और पुलिस व प्रशासन से दूरी तो बनेगी। जिसका लाभ थाना पुलिस व अन्य संबंधित विभाग को चिढ़ाते हुए खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होगें। वही एक पीड़ित ने बताया कि ग्राम में चक रोड़ तक खोद दी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा शिकायत कर्ता को ही खनन माफ़िया जान से मारने की धमकी देने लगे।वहीं खनन को लेकर थाना पुलिस का साफ कहना है हमारे आलाधिकारियों ने कहा है कि कोई भी थाना पुलिस का अधिकारी एवं कर्मचारी खनन नहीं रूकवायेगा। जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आदेश दिए गए थे किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं रात्रि में अवैध खनन वर्दाश्त नहीं किया जायेगा । अगर रात्रि में खनन होते जिस थाना क्षेत्र में पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं ग्रामीणों की सूचना पर हल्का लेखपाल ने मौके से खनन करके भाग रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया तथा एक मिनी मिट्टी खोदने बाला लोडर भागने में कामयाब हो गया। हल्का लेखपाल अनुपम कुमार ने बताया कि एक अवैध मिट्टी खनन की ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया है, जिसे थाना परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया और सीज करने की कार्रवाई की जा रही है तथा हल्का लेखपाल ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन बिना परमीशन के नहीं करने दिया जाएगा। और अगर कोई भी अवैध खनन करते पकड़ा गया तो वाहन को सीज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी। देखना है कि खनन विभाग के आलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी खबर का कबतक संज्ञान लेते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है। या ऐसे ही अवैध खनन माफियाओं की ट्रैक्टर ट्रालियों से लोगों की मौतें होती रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते महिला ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

Sat Jun 28 , 2025
विजय बहादुर गुप्ता (संवाददाता) बरेली : सीबीगंज, संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक महिला ने छत के कुंडे में फांसी का फंदा बनाया और उसमें लटककर आत्महत्या कर ली। इस दौरान पति और उसके बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस […]

You May Like

advertisement